गुरुवार, 19 मार्च 2026

कांग्रेस के नेता सच्च में किसके साथ? व्यापारियों के या ट्रक युनियन के साथ?

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 19 मार्च 2026.

सूरतगढ़ में व्यापार मंडल और ट्रक युनियन के बीच में बड़ा विवाद चल रहा है। ऐसे में कांग्रेस नेता व्यापार मंडल के व्यापारियों के साथ है या ट्रक युनियन के ट्रक मालिकों के साथ है? इस बड़े प्रश्न में कांग्रेस से विधायक डुंगरराम गेदर और पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादु आम चर्चा में लोगों के मुख तीरों के टारगेट पर हैं। दोनों का कोई नाटक है या षड़यंत्र है?

 व्यापारियों ने ट्रक युनियन के गठन के विरोध में धरना लगाया अन्नाज मंडी बंद रखी,सारे कामधंधे बंद रखे। व्यापारियों की मांग साथ में ट्रक युनियन के कार्यालय को नगरपालिका भूमि पर बताते हुए सीज कराने की भी मांग थी।

* विधायक डुंगरराम गेदर धरना स्थल पर व्यापारियों के बीच पहुंचे थे। गेदर ने उनकी मांगों का समर्थन किया। मतलब गेदर ट्रक युनियन के गठन के विरोध में और ट्रक युनियन कार्यालय को ताला लगवाने की मांग में व्यापारियों का समर्थन करने में शामिल थे। 



* व्यापारियों की मांग पर प्रशासन ने ट्रक युनियन कार्यालय को सीज कर दिया तब व्यापारियों का धरना खत्म हुआ और अन्नाज मंडी खुली तथा कामधंधे शुरू हुए।

* पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादु ट्रक युनियन के साथ हुए और उनका कार्यालय का ताला खुलवाने की मांग प्रदर्शन और उपखंड अधिकारी भरत जयप्रकाश मीणा के साथ वार्ता करने में साथ रहे। भादु ने उपखंड अधिकारी से वार्ता में ट्रक युनियन संचालकों सदस्यों के पक्ष में विचार रखे। 



👌 कांग्रेस के दिग्गज नेताओं विधायक डुंगरराम गेदर और पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादु की इन गतिविधियों की इलाके में चर्चा चल रही है कि ये कोई बड़ा नाटक है या कोई बड़ा षड्यंत्र है? ०0०









यह ब्लॉग खोजें