होटलों,शोपिंग काम्प्लेक्सों का अवैध निर्माण. सूरतगढ़ में
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 20 मार्च 2026.
नगरपालिका प्रशासन की मिलीभगत से अनेक होटलों शोपिंग काम्प्लेक्सों,भवनों का स्वीकृत नक्शों से अलग जनसुरक्षा की अनदेखी कर पूर्णअवैध तो कहीं अवैध मंजिलों का निर्माण हो रहा है। दुर्घटना बचाव किसी में भी नहीं।सैटबैक नहीं। बालकानियां खुली अनिवार्य है मगर सभी होटल आदि में भवनों में इनको बंद कर कमरे बना दिए गए हैं। इन अवैध निर्माणों में रिश्वत का बड़ा घोटाला हुआ है जो एसीबी जांच होने पर खुलेगा।ु
नगरपालिका की जमीन पर अतिक्रमण से भी मार्केटिंग काम्पलेक्स बनाए जा रहे हैं। आवासीय पट्टा जमीन पर भी बिना रूपांतरण के मार्केटिंग काम्पलेक्स बनाए जा रहे हैं।
होटलों की स्वीकृति 2 मंजिल है लेकिन यहां तीन चार पांच मंजिल तक निर्माण चल रहे हैं। अवैध निर्माण ईओ पूजा शर्मा, सहायक अभियंता सुरेंद्रप्रताप सिंह की पूर्ण जानकारी में हैं। प्रशासन स्टाफ की मिलीभगत से ये हो रहे अवैध निर्माण प्रत्येक करोड़ों रूपये के हैं।
ये निर्माण सड़कों के आसपास है या सड़कों के ऊपर ही चल रहे हैं तथा कुछ पूर्ण भी हो गये हैं।
राष्ट्रीय उच्च मार्ग के साथ साथ अनेक अवैध निर्माण हैं।
* अधिशाषी अधिकारी पूजा शर्मा,सहायक अभियंता सुरेंद्रप्रताप सिंह की जिम्मेदारी है कि वे अवैध बनाए जा रहे और अवैध बन चुके होटलों,मार्केट काम्प्लेक्सों को सीज करे और हर अवैध निर्माण को नोटिस से ध्वस्त करे। यदि निर्माण नहीं रोके जाएं तो सीज किए जाएं। अधिशाषी अधिकारी पूजा शर्मा,सहायक अभियंता सुरेंद्रप्रताप सिंह व अतिक्रमण रोधी दस्ता प्रभारी निरीक्षण कर कार्वाई करे। ईओ विधीवत सभी की निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करवाए।
* जनसुरक्षा को अनदेखा कर चल रहे अवैध निर्माणों पर कार्वाई करने का नगरपालिका प्रशासक उपखंड अधिकारी भरत जयप्रकाश मीणा को भी सूचित किया जाने के बाद भी चल रहे अवैध निर्माणों का निरीक्षण नहीं हुआ और न निर्माण रुकवाए गए हैं। प्रशासक भरत जयप्रकाश मीणा की भी जिम्मेदारी है कि वे जनसुरक्षा, सरकारी जमीन, नगरपालिका कोष को हानि को ध्यान में लेते सभी अवैध निर्माणों पर सख्त कार्वाई करवाए। अधिशाषी अधिकारी को कार्वाई के निर्देश दे और संपूर्ण रिपोर्ट व समस्त मौके स्वयं देखे।
* करोड़ों रूपयों के अवैध निर्माण बड़े नेताओं,धनपतियों आदि के हैं और जन सुरक्षा, अग्निशमन, बचाव की इनमें सुविधा नहीं है। अनेक में नियमानुसार सैटबैक रखना अनिवार्य होते हुए भी नहीं रखे गए। यहां कभी भी कोई दुर्घटना होगी तब आज के मौजूदा अधिकारियों नगरपालिका ईओ पूजा शर्मा, प्रशासक नगरपालिका उपखंड अधिकारी भरतजयप्रकाश मीणा,नगरपालिका के सहायक अभियंता सुरेंद्रप्रताप सिंह की जिम्मेदारी बनेगी अभी तो इनके पास निरीक्षण करने का समय नहीं है, मूड नहीं है। विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक दलों के पदाधिकारियों को भी इन हालातों को देखना चाहिए।
०0०