पवन बाघला.शिवनंदी शाला के अध्यक्ष निर्वाचित. रिपोर्ट.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 22 मार्च 2026.
नगरपालिका द्वारा संचालित श्रीशिवनंदी शाला की साधारण सभा में उपस्थित गणमान्य ने सर्वसम्मति से पवन बाघला को अध्यक्ष चुना। इस अवसर पर निवृत अध्यक्ष अनिल धानुका, संरक्षक ओमप्रकाश कालवा व सचिव कृष्ण छींपा व कार्यकारिणी के पदाधिकारी सदस्य उपस्थित थे जिन्होंने पवन बाघला को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी।
नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी पूजा शर्मा, हजारीराम मील,परसराम भाटिया ने पवन बाघला को माल्यार्पण कर बधाई दी।
पवन बाघला,अनिल धानुका,ओमप्रकाश कालवा,संजय सोनी, हजारीराम मील,पूजा शर्मा,श्री मनोहरलाल कवातड़ा ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संयोजन संजय बैद ने किया। नंदीशाला में लोगों की ओर से बड़ा दान मिलता है जिससे अनेक प्रबंध होते हैं।
०0०