सूरतगढ़. रामनवमी शोभायात्रा 2026.रिपोर्ट
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 26 मार्च 2026.
रामनवमी की शोभायात्रा बिश्नोई मंदिर से शुरू हुई जो मुख्य मार्गों से होती बस स्टैंड पर सम्पन्न हुई। हजारों श्रद्धालुओं नर नारियों युवाओं व किशोरों ने राम के जयकारे लगाते,नृत्य करते भाग लिया। विभिन्न जीवंत झाकियां घोड़ों, ऊंटों, वाहनों पर शामिल थी। अनेक स्थानों पर लोगों ने गुलाब पंखुड़ियों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
* पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया खुली जीप में सवार शोभायात्रा में शामिल रहे। विधायक डुंगरराम गेदर,संदीप कासनिया, आरती शर्मा, काजल छाबड़ा, परसराम भाटिया आदि शामिल रहे।
०0०