करोड़ों की भूमि का अतिक्रमण तोड़ा और 1 माह बाद भी ईओ पूजा शर्मा ने तारबंदी नहीं कराई.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 28 मार्च 2026.
नगरपालिका प्रशासन ईओ पूजा शर्मा और सहायक अभियंता सुरेंद्र प्रतापसिंह ने करोड़ों रूपये का सार्वजनिक उपभोग के भूखंड का अतिक्रमण हटाया लेकिन उस जमीन को अतिक्रमणकारियों के लिए पुनः अतिक्रमण करने के लिए छोड़ दिया।
* नेशनल हाईवे के पास निरंकारी भवन के पीछे योजना के तहत सार्वजनिक उपभोग का एक बड़ा भूखंड अतिक्रमण की भेंट चढ गया। नगरपालिका प्रशासन ने पहले तो आनाकानी की और ईओ पूजा शर्मा ने स्वयं को 18 फरवरी 2026 को शिकायत मिलने के बाद भी कार्वाई नहीं की। शिकायत कर्ता ने प्रशासक उपखंड अधिकारी भरतजयप्रकाश मीणा से मिलकर हालत बताई। नगरपालिका ईओ ने उपखंड अधिकारी के सख्त निर्देश के बाद 25 फरवरी को अतिक्रमण चारदीवारी जेसीबी से तुड़वा दी लेकिन नगरपालिका प्रशासन ईओ और सहायक अभियंता ने अतिक्रमणकारी पर मेहरबानी रखी।
* ईओ पूजा शर्मा, सहायक अभियंता सुरेंद्र प्रतापसिंह और अतिक्रमण दस्ता प्रभारी ने वहां से ईंटे और सामग्री कब्जे में नहीं ली और वहीं छोड़ दी। इसके अलावा बिजली मीटर को नहीं हटवाया न कनेक्शन कटवाया।
* नगरपालिका प्रशासक उपखंड अधिकारी भरतजयप्रकाश मीणा ने ईओ को आदेश दिया था कि तुरंत कब्जा कार्वाई करें। इसके बाद तारबंदी के लिए ठेका कोटेशन लिए गये। इतना होने के बाद कोई दबाव है जिसके कारण एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद ईओ पूजा शर्मा और सहायक अभियंता सुरेंद्र प्रताप सिंह ने 28 मार्च 2026 तक वहां जानते बूझते तारबंदी नहीं करवाई। नगरपालिका में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है जिसके कारण नगरपालिका की करोड़ों की भूमि लापरवाह और मिलीभगत से तारबंदी नहीं की जा रही। नगरपालिका संपत्ति का बोर्ड तक नहीं लगाया गया।०0०
०0०