रविवार, 26 अक्टूबर 2025

सूरतगढ़. आवासीय में शापिंग काम्प्लेक्स निर्माण.




* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 26 अक्टूबर 2025.

मुख्य सड़क पर आवासीय में शॉपिंग काम्प्लेक्स निर्माण कई दिनों से हो रहा है। यह स्थान वार्ड नं 26 में मुख्य सड़क पर है और नगरपालिका प्रशासन, सफाई कर्मचारी, सफाई इंस्पेक्टर,अतिक्रमण रोधी दस्ते की नजर में नहीं है, बाकी सब की नजरों में है। इसी स्थान के बीस फुट की ही दूरी पर से नगरपालिका ने मुकेश का अतिक्रमण दो बार हटाकर पालिका संपत्ति का बोर्ड लगाया था जहां अभी झाड़ झंखाड़ उगे हैं। यहां बन रहा शॉपिंग काम्प्लेक्स नगरपालिका स्टाफ और प्रशासन की नजरों में आने से चूक कैसे गया? यह निर्माण अवैध हो रहा है तो नगरपालिका प्रशासन तुरंत ही कार्वाई करे या बताए कि व्यावसायिक निर्माण की अनुमति जारी है व इसकी रकम नगरपालिका कोष में जमा है। इसी रोड पर परसराम भाटिया के नगरपालिका अध्यक्ष कार्यकाल में फर्जी दस्तावेजों से जारी पट्टा वाला मकान भी है जिसका लेने वाला यहां बसा नहीं वह सूरतगढ़ शहर का नागरिक भी नहीं।०0०








यह ब्लॉग खोजें