शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025

कांग्रेस की बैठकें.भाजपा पर अनेक बड़े आरोप.

 




नगरीय और पंचायत चुनाव की तैयारी 

सूरतगढ़ 4 अप्रैल 2025.

विधानसभा क्षेत्र सूरतगढ़ के भगवानगढ़-पालीवाला में मिलन मैरिज पैलेस तथा सूरतगढ़ शहर स्थित विधायक जनसेवा केंद्र में कांग्रेस मंडल अध्यक्षों व बूथ कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित की गई।

  आयोजन कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी हेतराम जाखड़ और विधायक डूंगरराम गेदर के सानिध्य में किया गया। 

*इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा भाजपा सरकार की नीतियों के विरुद्ध आगामी पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधानसभा प्रभारी हेतराम जाखड़ ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होते हैं और कांग्रेस हमेशा से अपने कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान करती आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आईआईएम, एम्स और आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान दिए हैं, जबकि भाजपा सरकार ने पिछले 11 वर्षों में देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर कर दिया है। वर्तमान समय में युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं, नशे का कारोबार बढ़ रहा है, महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं और प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं व दिखावे में व्यस्त हैं।

हेतराम जाखड़ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाजपा के झूठे वादों और जुमलों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि देश बेरोजगारी और गरीबी के जाल में फंस चुका है, जिसे केवल जागरूकता फैलाकर और संगठित प्रयासों के जरिए ही बचाया जा सकता है।

बैठक में विधायक डूंगरराम गेदर ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी, महंगाई, महिला उत्पीड़न और सामंती घटनाओं में वृद्धि हुई है। राजस्थान में पर्ची से बनी भाजपा सरकार हर मुद्दे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे चुनाव के लिए तैयार रहें और जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की नीतियों की असलियत उजागर करें।

बैठक में मंडल अध्यक्ष इंद्राज कालवा, मांगीलाल बिश्नोई, श्योपत भोभरिया और महेंद्र जैन ने संगठन को मजबूत करने और कार्यकारिणी को सक्रिय रूप से कार्य करने की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया, अमित कड़वासरा, गगन वड़िंग, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बलराम वर्मा, पूर्व उप प्रधान कृष्ण गोदारा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष इकबाल कुरैशी, राजियासर ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारी स्वामी, जिला महासचिव भीम जोशी, जिला महासचिव जेपी गिला, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष नगेंद्र सिंह शेखावत सहित अनेक

कार्यकर्ता उपस्थित रहे।०0०






*****

यह ब्लॉग खोजें