शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025

भाजपा नगर मंडल पदाधिकारी घोषित. भ्रष्टाचार,चोरियों पर कार्य की उम्मीदें.

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 25 अप्रैल 2025.

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के अध्यक्ष गौरव बलाना के अलावा अन्य पदाधिकारियों की सूची आज प्रसारित की गई है। इसमें 2 महामंत्री,6 मंत्री और 6 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

* महामंत्री पद में महिला और अनुसूचित जाति को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। सूची सोशल ग्रुपों में जारी होते ही चर्चा शुरू हो गई कि अनेक नामों के पदाधिकारी अनजान से हैं जिनका कोई कार्य कभी सामने नहीं आया। एक और सवाल उठ रहा है कि क्या भाजपा संविधान के अनुसार सूची पूरी है? नगरमंडल की भूमिका अभी तक अकेले अध्यक्ष गौरव बलाना की नगण्य रही है। अब पदाधिकारियों की घोषणा के बाद जनहित शहरहित में भ्रष्टाचार और चोरियों के विरुद्ध कार्य की उम्मीद हो सकती है। अभी तो शहर प्यासा है और अशुद्ध पानी पी रहा है।०0०



****

यह ब्लॉग खोजें