शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025

सूरतगढ़:भाजपा पहलगाव आतंकी हमले पर चुप.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 25 अप्रैल 2025.

पहलगाव में आतंकी हमले पर सूरतगढ़ भारतीय जनता पार्टी चुप है जो पाकिस्तानी हर मामलों पर पाकिस्तान के झंडे जलाती नारे लगाया करती थी। 

* अब नगर मंडल अध्यक्ष पद पर गौरव बलाना है जो 27 जनवरी 2025 से है। जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह की अंगुली पकड़ कर चल रहे हैं। वे आएंगे और चलाएंगे तब ये आतंककारियों पर बोलेंगे कार्यक्रम करेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष के शाप से तीस फुट की दूरी पर से कांग्रेस ने 24 अप्रैल को कैंडल मार्च निकाला। मंडल अध्यक्ष ने भी देखा। कांग्रेस के आयोजन में 30 के लगभग कार्यकर्ता व लोग थे। भाजपा नगरमंडल के पास इतने भी नहीं। नगर मंडल अध्यक्ष गौरव बलाना अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से सुस्त ही चल रहे हैं। इनके पास कार्यकर्ता होते तो पहलगाव आतंकी हमले पर विरोध करते मृतकों को

श्रद्धांजलि देते। 

* अब हड़बड़ाहट में कोई भी कार्यक्रम घोषणा कर सकते हैं। ०0०







००००

यह ब्लॉग खोजें