* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 26 जनवरी 2025.
गणतन्त्र दिवस पर्व पर आयोजित समारोह देशभक्ति,नशा विरोधी आह्वान से शानदार जानदार रहा। समारोह में मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी संदीपकुमार काकड़ ने ध्वजारोहण किया। संदीपकुमार काकड़ ने देशभक्ति, महान पुरूषों और नशे के विरूद्ध भाषण दिया। विधायक डुंगरराम गेदर ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, संविधान, देशभक्ति, भ्रष्टाचार और नशे के विरूद्ध जोरदार भाषण दिया। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में यह झलक मिली। नशे के विरूद्ध एक नाटिका प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत हुई। नशे के विरूद्ध शपथ दिलाई गई। गीत नृत्य कविता आदि प्रस्तुत हुए। नवोदय विद्यालय का स्टूडेंट्स बैंड का सराहनीय कार्यक्रम रहा। विभिन्न शिक्षा संस्थानों के विद्यार्थियों ने व्यायाम प्रदर्शन किया।
समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में विभिन्न विभागों के कर्मचारी, पुलिस जवान भी थे। पत्रकार नवलकिशोर भोजक को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया। भगतसिंह एकेडमी के संचालक कोच सलीम को सम्मानित किया गया।
![]() |
नवल किशोर भोजक पत्रकारिता सम्मान |
![]() |
सलीम को सम्मान |
![]() |
जिला मनरेगा लोकपाल अनिल धानुका आदि |
समारोह में पुलिस उप अधीक्षक प्रतीक मील,सिटी थानाधिकारी दिनेश सारण,अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा, शिक्षा अधिकारी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया भी मंच पर उपस्थित रहे।
समारोह में महानरेगा जिला लोकपाल अनिल धानुका,प्रसिद्ध धावक अनेक पुरस्कार विजेता महेंद्र नागर,व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सोनी,पूर्व पार्षद, गणमान्य उपस्थित रहे।
👌 समारोह की अनेक प्रस्तुतियों के शानदार विडिओ मेरे फेसबुक karni ramsingh rajput पर देखे जा सकते हैं जो 10 से अधिक हैं।
* समारोह में ध्वजारोहण का एक छायाचित्र वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सिंह राजपूत का शामिल है।०0०
*****