शुक्रवार, 24 जनवरी 2025

गौरव बलाना के भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष बनने की खुशी में कार्यक्रम.

  


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 24 जनवरी 2025.

भारतीय जनता पार्टी के नगरमंडल अध्यक्ष पद पर पुराने कार्यकर्ता गौरव बलाना के चयन होने पर महाराणा प्रताप चौक पर शाम को स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व विधायक रामप्रताप कासनिया के सानिध्य में गौरव बलाना ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कासनिया और बलाना का भी स्वागत एक विशाल पुष्प माला पहना कर किया गया। 

* स्वागत कार्यक्रम में पटाखे बजाए गये।




* इस आनंदित अवसर पर तीन पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमती आरती शर्मा, श्रीमती काजल छाबड़ा एवं ओमप्रकाश कालवा शामिल हुए।

* कार्यक्रम में जिला प्रमुख कविता रेगर पूर्व प्रधान बिरमा नायक भी शामिल हुई।

* पूर्व मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ नेता जयप्रकाश सरावगी,पूर्व पार्षदों हरीश दाधीच, राजीव चौहान,किशन भार्गव,सुनील छाबड़ा,पंचायत समिति डायरेक्टर पेपसिंह राठौड़, स.उजागर सिंह,अमरलाल अग्रवाल,पीतांबर दत्त शर्मा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। मुरलीधर पारीक,भरत पुरोहित, सुभाष सोनी, पूर्व पार्षद सत्यनारायण छींपा शामिल हुए।

०0०






यह ब्लॉग खोजें