रविवार, 21 जून 2026

सूरतगढ़ के नेता चुप!जनता भ्रष्टाचारियों के हवाले !!

 

* करणीदानसिंह राजपूत * 

सूरतगढ़ 21 जून 2026.

सूरतगढ़ के बडगर नेता नगरपालिका में हो रहे हर भ्रष्टाचार पर एकदम चुप हैं। इनके मुंह से कुछ भी नहीं निकलेगा। विधायक डुंगरराम गेदर, पूर्व विधायक राजेंद्रसिंह भादु,( दोनों कांग्रेसी) पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया एवं पूर्व विधायक अशोक नागपाल ( दोनों भाजपाई) सभी का मन एक जैसा हो गया है। कोई कितनी ही ताकत लगाले इनके मुंह से नगरपालिका के भ्रष्टाचारों व भ्रष्टाचारी अधिकारियों के विरुद्ध एक शब्द भी नहीं निकलवा सकता। अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा के 2 साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार रिकॉर्ड तोड़ हुए हैं और नगरपालिका कोष को करोड़ रूपये से अधिक की हानि हुई है। कासनिया के लिए तो कहा जा रहा है कि जाखड़ावाली के विवेकानंद स्कूल को जमीन मिली इसलिए वे हर भ्रष्टाचार और पूजा शर्मा द्वारा अपनी भाभी बबीता शर्मा के अवैध प्रमोशन पर चुप हैं, लेकिन विधायक डुंगरराम गेदर,पूर्व विधायक अशोक नागपाल और राजेंद्र सिंह भादु की आत्मा क्यों मरी हुई है या इनके भी कोई हित पूर्ण हुए हैं? बबीता शर्मा का प्रमोशन किया गया तब एक अनुसूचित जाति के असली हकदार का हक मारा गया। यह मामूली बात नहीं है, मगर विधायक डुंगरराम गेदर,पूर्व विधायक अशोक नागपाल और राजेंद्र सिंह भादु चुप हैं इसलिए इनकी नैतिकता पर सवाल उठ रहे हैं। इस प्रकार के दस्तावेजी सबूत खत्म नहीं होते और देरसवेर जांच हुई तो रिजल्ट तो निश्चित ही निकलेगा। पूजा शर्मा और प्रमोशन लाभ लेने वालों सभी पर कानूनी कार्वाई होगी तब नौकरी भी खतरे में होगी। तब इन चारों नेताओं का के पास क्या जवाब होगा। ये ईओ पूजा शर्मा को कानून से बचा नहीं पाएंगे। नेताओं की चुप्पी के कारण ईओ पूजा शर्मा जो कुछ मनमानी कर रही है,वे सभी भ्रष्टाचार उजागर होंगे। जनता को तो हर भ्रष्टाचार का कुछ न कुछ मालुम हो रहा है, मगर जांच में सरकारी रिकॉर्ड में जब लिखा जाएगा तो वह सब नष्ट करने वाले सबूत होंगे। इन नेताओं के अलावा नगरपालिका के अध्यक्ष रहे नेताओं नेतियों की भी चर्चा कर ली जाए। ये लोग भी भ्रष्टाचारों पर सब जानकर भी चुप हैं। ओमप्रकाश कालवा, परसराम भाटिया, जगदीश मेघवाल, काजल छाबड़ा, बनवारीलाल मेघवाल, आरती शर्मा ने भी जनता का साथ नहीं दिया। पूजा शर्मा के भ्रष्टाचारों पर सभी चुप हैं। गरीब जनता के काम नहीं हो रहे। भूमाफिया के करोड़ों की जमीनों पर अतिक्रमण शिकायतों के बावजूद नहीं हटाए,अवैध होटलों, दुकानों का निर्माण नगरपालिका की करोड़ रू.आय की हानि कराई, ठेका कार्यों में घोटाले,स्टाफ के ड्युटी घोटाले किए,मगर नेताओं ने चुप्पी रखी। पूजा शर्मा शिकायतों के झूठे जवाब मुख्यमंत्री कार्यालय तक भिजवाती रही।

इस पर भी चुप हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कि स्वच्छ भारत अभियान यहां फेल करके रख दिया।आश्चर्य है कि भाजपा के जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह इस बड़े मामले पर कोई कार्वाई नहीं करवा रहे। ०0०

०0०











यह ब्लॉग खोजें