बाजार से गौवंश नंदीशाला में पहुंचाने का कार्य सामाजिक तौर पर करने कराने की कोशिश.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 17 जून 2026.
सामाजिक कार्यकर्ता थोक सब्जी फल मंडी के अध्यक्ष घनश्याम भठेजा का मानना है कि बाजार की सड़कों पर घूमते गौवंश को सही रूप में घासपात नहीं मिलता और वे कचरा खाने को मजबूर होते हैं। इनसे अनेक बार दुर्घटनाएं भी हो जाती है। नगरपालिका की शिवनंदीशाला में बाजारों गलियों के गौ वंश को पहुचाने के अनेक प्रयास पहले हुए हैं लेकिन अभी भी आवश्यकता है। घनश्याम का मानना है कि नगरपालिका में ठेका जारी हुआ लेकिन कोई ठेका लेने को तैयार नहीं हुआ। घनश्याम ने बताया कि इस कार्य पर नगरपालिका की अधिशाषी अधिकारी से बात की तब उन्होंने यह स्थिति बताई।
* घनश्याम भठेजा का मानना है कि बाजारों में घूमते गौवंश को नंदी शाला में सामाजिक कार्य रूप में करने की कोशिश करके एक प्रयास तो किया जाना चाहिए।
* घनश्याम भठेजा ने कहा कि वे खुद एक प्रयास करना चाहते हैं जिससे गौवंश को बाजार से नंदी शाला में पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि इसमें परेशानियां तो अवश्य होंगी लेकिन जितने भी गौ वंश नंदी शाला में पहुंचेंगे, उनको वहां भरपूर चारा पानी और सुरक्षा मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि वे यह कार्य शीघ्र ही शुरू करेंगे तथा और लोग सहयोग करेंगे तो और अच्छा हो पाएगा।
* अभी बाजारों में सैंकड़ों गौवंश घूम रहे हैं। संपूर्ण शहर में हजार से अधिक होंगे।
( घनश्याम भठेजा से 16 जून 2026 की बातचीत)०0०