सूरतगढ़: उप जिला चिकित्सालय में अव्यवस्था. सीएमओ में शिकायत दर्ज.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 11 जून 2026.
स्थानीय उप जिला चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं से लोगों को हो रही परेशानियों की सीएमओ में की गई एक शिकायत आज रजिस्टर में दर्ज हुई है। चिकित्सालय में डाकटरों के साप्ताहिक अवकाश रोटेशन से बदलाव सहित तुरंत लागू करने,समस्त उपकरण चालू रहने और ट्रोमा सेंटर में हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की स्थाई नियुक्ति किए जाने की मांग है। चिकित्सालय में हड्डी रोग विशेषज्ञ डाक्टर की सेवा और साप्ताहिक अवकाश आदि को लेकर नागरिक संघर्ष कर रहे हैं। ०0०