सूरतगढ़ में 'वृंदावन वाटिका' का शुभारंभ.
सूरतगढ़ 5 जून 2026.
विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में लव कुश वाटिका में मिशन ग्रीन सिटी समिति द्वारा 'वृंदावन वाटिका' का शुभारंभ किया गया। इस विशेष अवसर पर सभी प्रकार की तुलसी पौधों का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी, अन्य विभागीय अधिकारी तथा शहर के मारवाड़ी मंच संस्था के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
अध्यक्ष अशोक सोनी ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, चाहे वह स्वयं लगाए या फिर संस्था को सहयोग देकर अपना कर्तव्य निभाए।
समिति के संस्थापक सुनील सोनी एवं मुकेश सोनी, कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा, सचिव विक्रम राठौड़, और कर्मठ कार्यकर्ता सुनील स्वामी, आनंद भगोदिया, छगन कनोजिया आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया।
समिति के प्रमुख कार्यों में वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान हैं। समिति के कार्य प्रतिदिन अनवरत चलते हैं।०0०