सूरतगढ़:आवासन मंडल अतिक्रमणकारी दुर्घटना कराएंगे. जिम्मेदार होंगे अधिकारी ईओ व प्रशासक व अतिक्रणकारी.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 30 मई 2026.
आवासन मंडल कालोनी (पुरानी) में उच्चशिक्षित धनाढ्य लोग रहते हैं। बड़े सम्मानित लोगों ने सड़कों पर अतिक्रमण करके अपने सम्मान को और अधिक बढाया है। यह बढा हुआ सम्मान बार बार सामने आता रहता है और हमें सूची मिली तो वह छाप कर इनका मान सम्मान और अधिक बढाएंगे। आज दोपहर को आंधी और उसके साथ ही करीब बीस मिनट की बरसात के बाद सड़कों पर जमा पानी,बंद नाले नालियों से सम्मान बढा है।
* नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा का सम्मान भी बढ रहा है जिन्होंने 9 अप्रैल 2026 को 58 आवास मालिकों को अपने अतिक्रमण 3 दिन में हटा लेने का निर्देश दिया था और ऐसा नहीं होने पर नगरपालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की सख्त चेतावनी दी थी। बड़े लोगों ने नोटिस को कागजी गीदड़ भभकी माना और अतिक्रमण नहीं हटाए। अब 30 मई तक दिन गिन लिए जाएं कि ईओ पूजा शर्मा ने दबाव या सैटिंग के तहत अतिक्रमण नहीं हटाए। दुर्घटना में इतना पानी भी बहुत होता है।
👍 खास बात यह है कि आवासन मंडल कालोनी और पास के चिपते क्षेत्र में करीब 200 से अधिक मकान है और अतिक्रमण केवल 58 लोगों ने कर रखा है जिसकी परेशानी दूसरे लोग भोग रहे हैं जिन्होंने अतिक्रमण नहीं किया है। इन 58 लोगों को नगरपालिका ने 9 अप्रैल 2026 को नोटिस दिए थे। नगरपालिका प्रशासन पर कासनिया का दाब है कि अतिक्रमण पर कोई एक्शन नहीं लिया जाए। लेकिन जो अन्य लोग हैं उनकी परेशानी पर भी सोचा जाना चाहिए। नोटिस देने के बाद नगरपालिका प्रशासन अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा की हरेक जिम्मेदारी हो गई है और कोई दुर्घटना हुई नुकसान हुआ, जान गई तो वे जिम्मेदार होंगी। प्रशासन सस्पेंड करने में एक दो घंटे ही लगाएगा तथा ये राजनेता बचा नहीं पाएंगे। जो दिन बीत रहे हैं हर दिन जिम्मेदारी का है। दुर्घटना होने पर कासनिया भी नहीं बच पाएंगे और न प्रशासक भरतजयप्रकाश मीणा बच पाएंगे। प्रशासक भी संपूर्ण हालात से बार बार अवगत कराए हुए हैं और उनकी हर स्थिति में जिम्मेदारी है कि नोटिस के बावजूद उन्होंने भी अतिक्रमण हटाने की कार्वाई शुरू क्यों नहीं करवाई?
👌 आज 30 मई 2026 की बरसात में जो हालात हैं उनके फोटो दिए जा रहे हैं।