सूरतगढ़:अतिक्रमण नहीं तोड़ रहे ईओ और प्रशासक.शिकायत दर शिकायत.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 29 मई 2026.
मेघवाल समाज के परसराम भाटिया व योगेश मेघवाल आदि ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि
नगरपालिका क्षेत्र में सूरतगढ़ पीजी कालेज के पीछे एक विशाल भूखंड पर हो रहे अतिक्रमण को ध्वस्त नहीं किया जा रहा। आज परसराम भाटिया, योगेश मेघवाल, एडवोकेट प्रमोद सहाय,एडवोकेट रामस्वरूप बारूपाल, लालचंद परिहार, बरकत बादला आदि ने प्रशासक भरतजयप्रकाश मीणा को एक मांगपत्र दिया जिसमें आरोप लगाया हुआ था कि दि. 17 अप्रैल 2026 को अतिक्रमण की शिकायत की गई थी लेकिन प्रशासक व ईओ ने कोई कार्वाई नहीं की। आज फिर अतिक्रमण को ध्वस्त करने की मांग की गई। अभी नगरपालिका के प्रशासक पद पर उपखंड अधिकारी भरतजयप्रकाश मीणा और अधिशाषी अधिकारी पद पर पूजा शर्मा कार्यरत्त हैं।
मांग पत्र में लिखा गया है कि विशाल भूखंड 60 गुणा 90 फुट मेघवाल समाज के छात्रावास के लिए आरक्षित था जिस पर ओमप्रकाश कालवा ने अतिक्रमण कर लिया था। उस समय शिकायत पर निर्माण को ध्वस्त करके नगरपालिका संपत्ति का बोर्ड लगा दिया गया था। उस समय सामग्री नगरपालिका ने अपने कब्जे में ले ली थी। आरोप है कि नगरपालिका से मिलकर सांठगांठ करके इस पर अतिक्रमण फिर से शुरू कर दिया गया। इस पर 17-4-2026 को शिकायत करते हुए अतिक्रमण को ध्वस्त करने की मांग की गई लेकिन अतिक्रमण को हटाया नहीं गया। (उक्त अतिक्रमण स्थल मेघवाल समाज छात्रा वास के लिए आरक्षित किसने किया यह शिकायत में वर्णन नहीं है। अब धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। नगरपालिका प्रशासक पर आरोप लगाकर उन्हीं को मांगपत्र सौंपा गया है। ०0०