रविवार, 7 जून 2026

ईओ पूजा शर्मा कर रही सूरतगढ़ का सत्यानाश.प्रशासन देखे हालात.

 





भाजपा संघ कहाँ छुपे हो तुम सारे.

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 7 जून 2026. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान सूरतगढ़ में एक ईओ पूजा शर्मा सत्यानाश करने पर तुली है और भाजपा नेता और संघ चुप हैं। क्या भाजपा की सरकार में भाजपा के जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह मान और पूर्व विधायक अशोक नागपाल की भी सुनवाई नहीं होती? आखिर ये सूरतगढ़ नगरपालिका में ईओ पूजा शर्मा के भ्रष्टाचारों और ड्युटी के प्रति लापरवाही में नगरपालिका कोष को हो रही हानि और शहर की गंदगी पर चुप क्यों हैं? साईकिलों पर सवार होकर अपनी आंखों से हालात देखलें। अभी समय है फिर चुनाव के बाद तो सिर पीटना ही बचेगा।क्योंकि जनता के पास वोट की ताकत तो बची हुई है और रहेगी।

👍 क्या पूर्व राज्य मंत्री रामप्रताप कासनिया की ही चलेगी और शहर का सत्यानाश होता रहेगा। कासनिया अकेले पूजा शर्मा को संरक्षण देते रहेंगे? हालांकि पूरे शहर में दुर्दशा भोगते लोगों में कासनिया की बदनामी हो रही है। 



* शहर को देखने हालात सुधारने के लिए ईओ पूजा शर्मा वार्डों में नहीं घूमती। लेकिन शिकायतों और समाचारों को पढते रह कर एसडीएम भरतजयप्रकाश मीणा को अवश्य ही घूमना और एक्शन लेना चाहिए। अभी नगरपालिका के प्रशासक हैं सो उनकी भी ड्युटी शहर बचाने की है। 

* शहर का वार्ड नं 45 का हर गली हर छोर हर नाला नाली गंदे पानी से लबालब कचरा भरे बदबू और बीमारियां फैला रहे हैं। वार्ड के जागरुक लोग चिल्ला रहे हैं। उनकी आवाजें  ईओ पूजा शर्मा और  प्रशासक भरतजयप्रकाश मीणा सुन नहीं रहे। ईओ और प्रशासक मान लें कि लोगों की अनसुनाई अनदेखी विस्फोटक हो सकती है। कोई जानलेवा हादसा हो उससे पहले अभी निरीक्षण करलें। एक वार्ड 45 ही नहीं संपूर्ण सूरतगढ़ का निरीक्षण कर लें क्योंकि हालात पूरे शहर के ही खराब हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान और राज्य सरकार के आदेश यहां कागजों फाईलों में हैं या कुछ दीवारों पर नारों में लिखे हैं।




















०0०






 

यह ब्लॉग खोजें