मंगलवार, 9 जून 2026

बरसात आपदा नियंत्रण कक्ष श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर स्थापित.15 जून से 24 घंटे सर्विस

 

श्रीगंगानगर, 9 जून 2026.आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग जयपुर के निर्देशानुसार पूर्व वर्षों की भांति मानसून सत्र 2026 में भी संभावित बाढ़ के खतरों से बचाव की परिपूर्ण व्यवस्था करने एवं आपदा प्रबंधन करने के लिये श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।* कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित नियंत्रण कक्ष 15 जून से 30 सितम्बर 2026 तक 24 गुणा 7 राउंड दी क्लॉक संचालित किया जायेगा। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 0154-2440988, टोल फ्री नम्बर 1077, 1070 व 112 रहेगा।एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार ने बताया कि नियंत्रण कक्ष के प्रभारी तहसीलदार भू-अभिलेख श्री राहुल कुमार होंगे। प्रथम पारी प्रातः 6 से दोपहर 2 बजे तक, द्वितीय पारी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा तृतीय पारी रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक संचालित होगी। इनके अलावा एक रिजर्व दल भी स्थापित किया गया है।०0

यह ब्लॉग खोजें