रविवार, 14 जून 2026

भ्रष्टाचार का रूपया ढब्बू

 भ्रष्टाचार का रूपया ढब्बू

की तरह फूलता है और

ढब्बू की तरह फटता है।

भ्रष्टाचार का रूपया 

खूब पचाते हैं फिर

एक साथ जाता है

गड्डियां गड्डियां।

छापे में नहीं बचता.

भ्रष्टाचार की न्यूज

खराब लगती है

हाथ धुलते हैं तो

मौत सी लगती है.

काली कमाई की

तुम्हारी दुनिया पर

एसीबी की नजर

बस,कुछ दिन तुम

इतरालो जी भर

भीतर होवोगे तुम

मित्र होंगे बाहर

मिशन शुरू है

कुछ दिन हैं,

खालो पीलो.

यह हंसते नजारे

जेल में नहीं दिखते.


* करणीदानसिंह राजपूत,

94143 81356.


यह ब्लॉग खोजें