सफाई कराने में ईओ की अनदेखी. संयुक्त व्यापार मंडल की मांग 2 माह बीते। ये नेता भी चुप्प.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 13 जून 2026.
संयुक्त व्यापार मंडल जो 31 व्यापारिक संगठनों का प्रतिनिधि है ने ईओ पूजा शर्मा को महाराणा प्रताप चौक के पास के नाले साफ कराने का मांग पत्र 7 अप्रैल 2026 को दिया और फोटो खिंचवाए। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष अवतार सिंह सरां और सचिव नरेन्द्र कालरा ( मोनू कालरा) सत्यनारायण तावणिया आदि ने यह मांग पत्र दिया था। यह काम महज दो दिन का अधिक मानो तो चार पांच दिन का ही था लेकिन ईओ पूजा शर्मा ने नहीं कराया और 2 महीनों से अधिक हो गये। महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पीछे से निकलने वाला क्रोसिंग नाला अध्यक्ष अवतार सिंह के शाप और सत्यनारायण तावणिया के मिष्ठान भंडार महाराजा से 20 फुट की ही दूरी पर है और बीकानेर रोड नाला भी इतनी ही दूरी पर है। रेलवे रोड के नाले इनकी शोप के आगे है। सुभाष चौक क्रोसिंग नाला 50 फुट पर है। ये सभी कचरे और गंदगी से भरे पड़े हैं।
इनको भी मालुम हो जाना चाहिए कि तुम्हारा मांग पत्र भी कहां फेंक दिया गया है। इनको यह भी मालुम होना चाहिए कि शहर के अन्य बाजारों के आगे की नाले नालियों की भी हालत कचरे गाद से भरी है। मानसून से पहले सभी नाले नालियां साफ होने चाहिए थे। निर्देश था कि 12 जून तक सभी काम हो जाना चाहिए था लेकिन शहर की आज बुरी हालत है। यहां का सफाई कर्मचारियों की आखिर ड्युटी कहां है कि सफाई नहीं हो रही। क्या फर्जी हाजिरी होती है और कर्मचारी अधिकारियों के घरों में या अन्य संस्थानों में बेगार में लगाए हुए हैं?
यहां की राजनैतिक पार्टियों,सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को शहर की बुरी हालत की परवाह नहीं है। ईओ की लापवाहियों और भ्रष्टाचार पर सत्ता धारी भाजपा ने चुप्पी धारण कर संरक्षण दे रखा है। विधायक डुंगरराम गेदर,पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू,पूर्व विधायक अशोक नागपाल, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्षों( निर्वाचित) ओमप्रकाश कालवा, काजल छाबड़ा,बनवारीलाल मेघवाल, आरती शर्मा आदि का भी राजनैतिक व सामाजिक दायित्व बनता है। शहर का दुर्भाग्य है कि ये नेता हैं जिनकी नगरपालिका की वर्तमान कुव्यवस्था पर एक भी शिकायत नहीं है। ईओ पूजा शर्मा ने अपनी भाभी बबीता शर्मा सफाई कर्मचारी का फर्जीवाड़ा से जमादार पद पर प्रमोशन किया। बबीता शर्मा के प्रमोशन पर एतराज नहीं कर सके इसलिए कार्यवाहक सफाई निरीक्षक मनीनन्दर सारसर और मनोज धौल का भी प्रमोशन फर्जी किया। इन सभी नेताओं को इस फर्जीवाड़े का मालुम है। इन हालातों शहर की सफाई कैसे हो?
०0