ईओ पूजा शर्मा हाईकोर्ट अवमानना के 2 मामले संभावित.
सूरतगढ़ 21 जून 2026.
ईओ नगरपालिका पूजा शर्मा पर हाईकोर्ट के 2 आदेशों का पालन नहीं करने और उनके अनुरूप कार्य नहीं करने के कारण अवमानना के दो प्रकरण शुरू होने की संभावना है। दोनों मामले दो वकीलों की रिटों से संबंधित है। एक मामला सूरतगढ़ के वकील राजेंद्र तनेजा से संबंधित है। जिसकी कार्वाई स्थानीय स्तर पर शुरू है।
दूसरा मामला हनुमान गढ के वकील विनोद से संबंधित है। दोनों मामले आवासीय भूखंडों से संबंधित हैं। वकील विनोद के अनुसार जल्दी ही कार्वाई शुरू की जाएगी। पूजा शर्मा हनुमानगढ़ में नगरपरिषद में आयुक्त के पद पर थी। पूजा शर्मा का स्थानांतरण हनुमानगढ़ से अनूपगढ़ हुआ और वहां से सूरतगढ़ हुआ। सूरतगढ़ में 20 फरवरी 2024 को पूजा शर्मा ने ईओ पद पर कार्य भार ग्रहण किया था। ०0