शुक्रवार, 19 जून 2026

नगरपालिका ईओ पूजा शर्मा का ट्रांसफर ड्यु है.प्रतिबंध हटा.

 

* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 19 जून 2026.

नगरपालिकाओं में भी तबादले होंगे। स्थानीय नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा का ट्रांसफर ड्यु है। पूजा शर्मा को यहां 2 साल से अधिक हो चुके हैं। पूजा शर्मा ने यहां 20 फरवरी 2024 को ईओ पद पर जोईन किया था। पूजा शर्मा को यहां 27 माह हो चुके हैं। पूजा शर्मा को अनेक आरोपों की जांच के लिए मूल पद राजस्व अधिकारी पद पर भेजने की मांग 18 जून को हुई है।

*अधिशासी अधिकारी, राजस्व अधिकारी, अभियंता, लेखपाल आदि के तबादलों की पहली सूची शीघ्र ही जारी होने वाली है। राजस्थान में विभिन्न विभागों में स्थानांतरण का प्रतिबंध कुछ दिन के लिए हटाया गया है। स्थानीय निकाय के दफ्तरों में हलचल शुरू हुई है। भनक है कि अधिशाषी अधिकारी पद पर लगे अधिकारियों में से कुछ को मूल पदों पर भेजा जा सकता है।०0०


यह ब्लॉग खोजें