नगरपालिकाओं में भी होंगे ट्रांसफर.प्रतिबंध हटा.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 19 जून 2026.
नगरपालिकाओं में भी तबादले होंगे। अधिशासी अधिकारी, राजस्व अधिकारी, अभियंता, लेखपाल आदि के तबादलों की पहली सूची शीघ्र ही जारी होने वाली है। राजस्थान में विभिन्न विभागों में स्थानांतरण का प्रतिबंध कुछ दिन के लिए हटाया गया है। स्थानीय निकाय के दफ्तरों में हलचल शुरू हुई है। भनक है कि अधिशाषी अधिकारी पद पर लगे अधिकारियों में से कुछ को मूल पदों पर भेजा जा सकता है।०0०