गुरुवार, 18 जून 2026

सूरतगढ़ बेहाल.धार्मिक स्थानों के पास गंदगी भरी घासपात पौधे ऊगी नालियां.स्वच्छ भारत अभियान फेल.

 



करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 18 जून 2026.आदर्श कोलोनी और पुराना बाजार क्षेत्र के धार्मिक स्थलों मंदिरों के आसपास की नालियां गंदगी भरी है।महीनों से सफाई नहीं होने से नालियों में घासपात पौधे ऊग चुके हैं।

 आदर्श कालोनी के सनातन धर्म शिव मंदिर, अरोड़वंश धर्मशाला,चिंतपूर्णी काली माता मंदिर,बाबा गरीबशाह की दरगाह, अरोड़वंश़़ गुरूद्वारा और पुराना बाजार  के रूक्मिणी मंदिर के पास की नालियां गंदगी भरी हुई पड़ी हैं। नालियों में घासपात और पौधे ऊग चुके हैं। नालियों के ये हालात ही बता रहे हैं कि यहां महीनों से साफ सफाई नहीं हुई। इन धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालु सुबह शाम दिन भर पहुंचते हैं। भाजपा के नेतियां भी पहुंचती हैं। सब देख कर भी आंखें बंद कर लेते हैं। 















👍 नगरपालिका प्रशासन को सरकार के और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की कोई परवाह नहीं है।* नगरपालिका की ईओ पूजा शर्मा निरीक्षण नहीं करती। क्या सरकार के अभियान के प्रति प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी है? प्रशासनिक अधिकारी भी नहीं देख रहे।

( सभी फोटो आज 18जून 2026 सुबह 10 बजे के लगभग.) ०0०

यह ब्लॉग खोजें