आवासीय क्षेत्र में बीमार कुत्तों का बाड़ा.कुत्ते हटाएं. ईओ का नोटिस
सूरतगढ़ 20 जून 2026.
आवासीय क्षेत्र में खाली घर में बीमार कुत्तों का बाड़ा बनाए की शिकायत पर ईओ पूजा शर्मा ने 48 घंटों में कुत्तों को हटाने का नोटिस दिया है। वार्ड नं 32 निवासी अरूण सोनी पुत्र तरूण सोनी को यह नोटिस 18 जून 2026 को दिया गया। वार्ड नं 32 निवासी रामकरण स्वामी की पत्नी की ओर से 8 जून को नगरपालिका प्रशासन को शिकायत की गई थी। कुत्तों के चीखते रहने से तथा उनके मलमूत्र की बदबू से आसपास के लोगों को हो रही परेशानी से नगरपालिका को अवगत कराया गया था। ईओ ने 48 घंटों में कुत्तों को हटाने का नोटिस दिया है। यदि नहीं हटाया गया तो नगरपालिका प्रशासन हटाएगा।०0०