रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से ट्रेनों के स्थाई करण व नयी रेल चलाने की बातचीत.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 22 जून 2026.
जिला संयुक्त रेल विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित शर्मा एडवोकेट एवं प्रतिनिधि मंडल ने 21 जून 2026 को बीकानेर में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर ज्ञापन दिया और बातचीत में रेल और रेलवे को लाभ होने यात्रियों को लाभ होने का ब्यौरा दिया। यह बड़ी महत्वपूर्ण बातचीत थी जिसके लाभ शीघ्र ही सामने आएंगे।
ललित शर्मा और टीम ने क्या कहा
बाड़मेर जोधपुर बीकानेर ऋषिकेश साप्ताहिक रेल सेवा को प्रतिदिन संचालन करने व जोधपुर बीकानेर चंडीगढ़ नई रेल सेवा शुरू करने बीकानेर डिविजन यात्री सुविधाओं को बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से जिले की रेल समस्याओं को लेकर जिला संयुक्त रेल संघर्ष समिति प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
👍रेल समस्याओं को लेकर विस्तार से केंद्रीय रेल मंत्री को बताया प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष ललित किशोर शर्मा के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री को बताया की बाडमेर से बीकानेर सूरतगढ़ हनुमानगढ़ के रास्ते हरिद्वार को जाने के लिए मात्र एक रेल सेवा का प्रतिदिन संचालन हो रहा है जिसमें आमजन को कंफर्म टिकट ही नहीं मिल पाता उससे पहले ही गाड़ी पैक हो जाती है।
👌कुछ समय पूर्व बाड़मेर जोधपुर हरिद्वार साप्ताहिक रेल सेवा का निश्चित समय अवधि के लिए संचालन किया जा रहा है जिसके यात्री भार को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि इलाके में इस गाड़ी की कितनी उपयोगिता है। बाड़मेर जोधपुर ऋषिकेश रेल सेवा में पर्याप्त कोच नहीं होने की वजह से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आमजन की मांग को देखते हुए बाड़मेर बीकानेर हरिद्वार साप्ताहिक रेल सेवा को प्रतिदिन संचालन करने से ही इस समस्या का समाधान हो सकता है।
👌कोविड महामारी के बाद जोधपुर बीकानेर चंडीगढ़ की कोई रेल सेवा पिछले 8 सालों में नहीं चली जिससे रेलवे का जो चंडीगढ़ के लिए यात्री भार था वह रेलवे से लोकल ट्रांसपोर्टों के पास चला गया जिससे रेलवे को राजस्व की हानि हुई है वह हो रही है। इसके साथ-साथ आम जन को भी यह सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही है। इसलिए शीघ्र ही जोधपुर बीकानेर चंडीगढ़ नई रेल सेवा का संचालन किया जाए जिससे रेलवे को अपना राजस्व प्राप्त हो और आमजन को राहत मिले।
* बीकानेर डिवीजन में यात्री सुविधाओं की बहुत बड़ी कमी है स्टेशनों पर पीने का पानी नहीं है छाया नहीं है इसमें जल्द से जल्द सुधार किया जाए।
*प्रतिनिधि मंडल में मोहन पूनिया दुलाराम डूडी बद्री बिनानी पंकज शर्मा परमेंद्र सिंह भाटी पवन शर्मा किशनलाल मेघवाल सुखदेव राहुल शर्मा किशन लाल सिंधी उमेश कुमार प्रेम कुमार सिंधी राजेंद्र प्रसाद पांडे सहित अन्य मौजूद थे। संघर्ष समिति की बात को केंद्रीय रेल मंत्री ने बड़ी गंभीरता से सुना व शीघ्र ही इस पर कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया।०0०