नालों पर पक्के निर्माण. कवर,सीढियां. बीकानेर रोड का बुरा हाल.बोलता सूरतगढ़.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 22 जून 2026.बीकानेर रोड गौरवपथ के नालों पर पक्के कवर थड़े सीढियां आदि निर्माण होने से बुरा हाल है। दुकानदार इन पर सामान रखर व्वसाय करते हैं। शटर से बाहर यह अतिक्रमण है। नालों पर निर्माण से नाले बंद हैं। बंसल क्लिनिक के पास बीकानेर रोड पर सौ सौ फुट तक लंबाई में नालों पर निर्माण है। इतने कवर में कैसे होगी सफाई। ये कवर अवैध रूप से अवकाश के दिनों में बनाए गये ताकि नगरपालिका कर्मचारी रोकने को न आए। कुछ नगरपालिका प्रशासन की ढील भी रही है। फरिश्ता होटल ने तो सड़क के बीच में सीमेंट की चौकी बनाकर प्रचार पट्ट बना रखा है। अभी तक यह नगरपालिका ने हटाया नहीं है। अनेक दुकानदारों ने लोहे की जालियों से चार पांच फुट तक अतिक्रमण कर रखे हैं। सड़कों पर साईन बोर्ड से अतिक्रमण हैं।बीकानेर रोड पर पैदल चलना मुश्किल है।
०0०