सूरतगढ़. गौरवपथ नाले पर दुकानदारों के पक्के निर्माण हटाकर ही सफाई होगी.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 21 जून 2026.
गौरव पथ के दोनों ओर के नाले जिन पर दुकानदारों ने पक्के निर्माण कर रखे हैं। वहां नाले बंद हैं। पक्के कवर हटाए या तोड़े बिना नालों की सफाई नहीं हो सकती। दुकानदारों ने नालों पर पक्के निर्माण करके थड़े बना लिए जिनका इस्तेमाल सामान रख कर व्यावसायिक कर रहे हैं। ये निर्माण ही अवैध हैं जो नगरपालिका के अवकाश के दिनों में गुपचुप बनाए गये। नालों की सफाई मानसून की बरसात से पहले करनी जरूरी है। दुकानदारों को नगरपालिका प्रशासन द्वारा पहले अनेक बार नालों के कवर पट्टियां आदि हटाने की सूचना दी जा चुकी है। नगरपालिका सख्ती से सफाई अभियान चलाए तभी सफाई हो पाएगी।०0०