बुधवार, 24 जून 2026

नगरपालिका में घोटाले. ईओ पूजा के घोटाले. लोगों की राय एसीबी.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 24 जून 2026.

नगरपालिका में घोटाले और ईओ पूजा शर्मा के घोटालों पर मैटर तथ्य शिकायतों के पढने वालों का कहना होता है कि कुछ भी नहीं होगा, चाहे जितना लिखते रहो। नेताओं पर बात आती है कि ये कुछ नहीं करेंगे। राजनैतिक पार्टियों सामाजिक संघों के पदाधिकारियों की ओर से भी कुछ नहीं हो रहा। नगरपालिका के भ्रष्टाचारों से काम नहीं होने से पीड़ित तो बहुत हैं लेकिन शिकायतें नहीं करना चाहते। लोग राय देते हैं कि सारे मैटर एसीबी के हैं प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम, एडीएम, कलेक्टर, कमिश्नर, मुख्य सचिव कुछ नहीं करेंगे।

प्रशासनिक जांच में ट्रांसफर, एपीओ, सस्पेंड और मामला लटक जाता है। ईओ पूजा शर्मा पर बड़ा आरोप है अपनी सग्गी भाभी बबीता शर्मा का नियमविरुद्ध अवैध रूप से सफाई कर्मचारी से जमादार प्रमोशन करना। इसमें अन्य अनुसूचित जाति के कर्मचारी का हक मारा गया।

👍 अधिकतर लोगों की राय एसीबी की मिल रही है। एसीबी मतलब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो। एसीबी को अन्वेषण करने और दोष सिद्ध प्रमाण मिलने पर गिरफ्तारी करने के अधिकार होते हैं, लेकिन एसीबी का अन्वेषण धीमा चलता है।

 ०0०







यह ब्लॉग खोजें