बुधवार, 24 जून 2026

सूरतगढ़ जागो! होटलों,भवनों का अवैध निर्माण. अग्निशमन व सुरक्षा नहीं.खतरनाक हालात.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 24 जून 2026.

होटलों, दुकानों के अवैध( स्वीकृत 2 मंजिला,अवैध निर्माण 3,4,5 मंजिल) अधिक ऊंचाई की मंजिलों के निर्माण होने, कुछ निर्माणाधीन होने तथा उनमें अग्निशमन व सुरक्षा के प्रबंध नहीं होने पर सीज करने सील करने की मांग  27 फरवरी 2026 को उपखंड अधिकारी से की गई थी। उपखंड अधिकारी के यहां से शिकायतें नगरपालिका में भेज दी जाती है और आगे की कार्वाई नगरपालिका प्रशासन को करनी होती है।होटल  आम आदमी नहीं बनाता। पैसे वाले,प्रभावशाली, नेता बनाते हैं और उन पर कार्वाई नहीं हो पाती। पढेलिखे लोग  सहयोग नहीं करते। उपखंड अधिकारी नगरपालिका के प्रशासक भी हैं,उनको शिकायत किए  तीन महीने बीत गये और कोई कार्वाई नहीं हुई। अवैध होटलों पर कार्वाई नहीं हुई न जांच नहीं हुई। 

* दिल्ली में 3 जून 2026 को अग्नि दुर्घटना हुई जिसमें 21 मौतें हुई। तब 4 जून 2026 को अतिरिक्त जिलाकलेक्टर श्री भवानीसिंह पंवार को फिर एक शिकायत की गई। उन्हें उपखंड अधिकारी को की गई शिकायत से अवगत कराया गया व उपखंड अधिकारी को की गई शिकायत की प्रति भी दी गई। ( राजस्थान पत्रिका 4 जून 2026 का अंक भी साथ में दिया, जिसमें दिल्ली की खबर और फोटोज थे) 

👍 नगरपालिका की अधिशाषी अधिकारी को कार्वाई करनी होती है। ईओ पद पर पूजा शर्मा है जो कार्वाई नहीं करती। अवैध निर्माणों पर प्रशासन के एक्शन नहीं लेने से निर्माताओं को छूट मिली हुई है तथा नगरपालिका को हर निर्माण पर लाखों रुपये का टैक्स मिलता वह नहीं मिला। 

👍 शहर में हर पार्टी के नेता नेतियां हैं मगर वे चुप रहते हैं।

* लखनऊ में हुए अग्नि कांड और मौतों के बाद आज 24 जून 2026 को अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री भवानीसिंह पंवार को एक बार पुनः याद कराया गया। ( आवासन मंडल कालोनी अतिक्रमण तुड़वाने की नयी शिकायत देते समय होटलों के बारे में भी कहा गया।)





यह ब्लॉग खोजें