* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़। एकाउंट्स मेंटेन करने के कुशल आल राउंडर जानकार सलाहकार ओमप्रकाश बोथरा का 73 वर्ष की उम्र में हृदयाघात से 30 नवंबर 2024 को प्रातःकाल में निधन हो गया।
* ओमप्रकाश बोथरा एकाउंट्स मेंटेन करने और कराने में विशेषज्ञ रहे इसलिए विभिन्न कंपनियां अपने एकाउंट्स मेंटेन कराती और उनसे सलाह लेती। मूल रूप से बीकानेर संभाग के बहुचर्चित लूणकरणसर के निवासी ओमप्रकाश बोथरा ने वर्षों पहले सूरतगढ़ को अपना कार्यक्षेत्र चुना और कुछ ही वर्षों में कार्यकुशलता से प्रसिद्ध हो गए। एकाउंट्स मेंटेन और जानकारी में विशेषज्ञ प्रसिद्ध होने के बाद सूरतगढ़ को अपना स्थाई निवास बना लिया। तेरापंथी जैन धर्म के अनुयायी बोथरा समाज में भी एक महत्वपूर्ण स्थान रखते थे।
स्व.ओमप्रकाश बोथरा के सुपुत्र अजय बोथरा प्रसिद्ध शिक्षण संस्था 'डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल सूरतगढ़' के निदेशक मंडल में एक निदेशक हैं।
* परमब्रह्म उन्हें मोक्ष प्रदान करें। नमन!
करणीदानसिंह राजपूत.
2 दिसंबर 2024.
******