भाजपा संगठन चुनावों में सख्ती हो.
* करणीदानसिंह राजपूत *
भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनावों की प्रक्रिया चल रही है। इसमें नेताओं कार्यकर्ताओं पर सख्ती हो ताकि गुटबंदी और निकम्मे साबित हो रहे और सदस्यता अभियान में फेल या कमजोर रहने वाले,जैसे तैसे संख्या पूरी करने वाले,मुंह दिखाने वाले चेहरे संगठन में न घुसाए जा सकें। भाजपा राजस्थान में जीती केंद्र में जीती और सरकारें बनाई लेकिन अनेक नेता और कार्यकर्ता सहयोगी नहीं थे, टिकटों को हराने में रहे,जिनको अब संगठन में कोई पद नहीं मिलना चाहिए। ऐसे सदस्य संगठन में घुसाए गये तो आगे के चुनावों के लिए भाजपा कमजोर होगी। अभी अनेक नेता कार्यकर्ता जो कांग्रेस से या अन्य दलों से भाजपा में आए वे अधिकांश पार्टी के लिए कोई काम नहीं कर रहे।
👌 ऐसे नेताओं और कार्यकर्ताओं को मंत्री स्तर के पदों पर मनोनीत किए जाने व आगामी जो भी चुनाव हो उनमें टिकटों से भी दूर रखा जाए ऐसी आम कार्यकर्ताओं की भावनाएं हैं। आम कार्यकर्ता और भाजपा के वर्षों से समर्थक रहे लोगों के मुंह से निकले शब्द होते हैं कि ये काम नहीं करते।
👌 यह सच्च भी है कि जब काम पड़ता है तब अनेक नेता और पदाधिकारी बहाने बनाते हैं और कार्यकर्ता रो पिट कर रह जाता है। कार्यकर्ता का और समर्थक का सही काम भी नहीं हो पाता। काम होता है तो उसके लिए चक्कर और बहुत कुछ खर्च करना पड़ जाता है।
👌 संगठन चुनावों में अच्छे काम करने वाले पदाधिकारी बनाए जाएं। जन भावना यह है और प्रक्रिया में लगे कितनी जिम्मेदारी निभाते हैं यह तो आने वाले कुछ दिनों में सामने आएगा।०0०
1 दिसंबर 2024.
करणीदानसिंह राजपूत,
पत्रकारिता 61 वां वर्ष,
( राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत स्वतंत्र पत्रकार)
सूरतगढ़ ( राजस्थान )
94143 81356
******