शनिवार, 19 अक्टूबर 2024

आनंदित जीवन एक लक्ष्य से अपना भविष्य निर्माण:विवेक चौधरी

 



सूरतगढ़ 19 अक्टूबर 2024.

जीवन को आनंद से जीते हुए एक लक्ष्य निर्धारित कर संकल्प लेकर शिक्षा ग्रहण करते हुए आगे बढने के आज हजारों लाखों गुण अनेक बुद्धिमान लोगों ने बनाए हैं।

 ऐसा एक उच्च कोटि का संयोजित कार्यक्रम 18 अक्टूबर 2024 को  विवेक चौधरी ने करीब दो घंटे 30 मिनट तक हर्ष कान्वेंट स्कूल के मंच पर विद्यार्थियों अध्यापकों के बीच विभिन्न मुद्राओं में पूरे एक्शन के साथ प्रस्तुत किया। 

इसी कार्यक्रम में वे प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रेरणा देते हुए विभिन्न नशों के विरुद्ध भी काम करने के लिए जगाते रहे संकल्प दिलाते रहे।

* जंक फूड छोड़ने और मोबाइल का सीमित उपयोग जो लाभ मिले तक ही हाथ में रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में गीत संगीत ध्यान कुछ योग कुछ व्यायाम का अनूठा समायोजन था। शुरू से समापन तक विवेक चौधरी के एक्शन और बोल पर एकटक निगाहें और कान थे। ये कार्यक्रम कुछ न कुछ होते रहें के लिए यू ट्युब पर चैनल शुरू कर दिए जाने की घोषणा भी की।

विवेक चौधरी सूरतगढ़ में राजस्व तहसीलदार पद पर हैं और समाजोत्थान के साथ हर व्यक्ति के शिखर चढने ऊंचाइयां छूने की कामना करते हैं। 








*  भावनाओं को ओतप्रोत कर देने वाले राष्ट्र उन्नति के कार्यक्रम में मैं भी पत्रकार को मन में समेटे एकटक रमा हुआ देखता रहा सुनता रहा और विडिओग्राफी फोटोग्राफी करता रहा। मुझे कहीं थकान महसूस नहीं हुई।

** इस संपूर्ण कार्यक्रम की विडिओग्राफी 12 टुकड़ों में 75 मिनट की है। ये सभी मेरे फेसबुक एकाउंट karnidansinghrajput पर देख सकते हैं।  केवल एक विडिओ अधिक समय 20 मिनट का है। ये सभी प्रेरणा दायक हैं और जिनके पास समय हो वे अन्य को शेयर करेंगे। यह मेरा अनुरोध है।

19 अक्टूबर 2024.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकारिता 61 वर्ष,( राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत)

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

91 94143 81356

******

******














यह ब्लॉग खोजें