शनिवार, 29 जून 2024

सूरतगढ़:देवेंद्र शर्मा वार्ड 32 घर में फांसी लगाया शव मिला.

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 29 जून 2024.

देवेंद्र शर्मा पुत्र स्व.मोहनलाल शर्मा उम्र करीब 55 साल वार्ड न 32 का शव अपने घर (सूर्यवंशी स्कूल की सड़क ) में फांसी लगा मिला। खिड़की से फंदा लगाया हुआ मिला।

लीव इन रिलेशनशिप का मकान सूर्यनगरी में अलग है। वह बीएसएनएल में थी। 

फांसी लगाने से पहले उक्त लीव इन रिलेशनशिप को फोन कर फांसी लगाने का कहा। लीव इन रिलेशनशिप ने मोहल्ले में एक व्यक्ति को फोन किया मालुम करने के लिए। तब देखा गया। आत्महत्या के कारण का अभी स्पष्ट मालुम नहीं। देवेंद्र इस घर में कुछ दिनों से अकेला ही रह रहा था। 

दो बड़े भाई गांधी और कीर्ति अलग रहते हैं वे आये हैं। भीड़ लगी हुई है। पुलिस शव ले गई। पुलिस के जाने के बाद उक्त लीव इन रिलेशनशिप घटना स्थल वाले घर पहुंची है।

०0०

यह ब्लॉग खोजें