रविवार, 5 मई 2024

सूरतगढ:अनिल धानुका दूसरी बार शिव नंदीशाला के अध्यक्ष

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 5 मई 2024.

नगरपालिका की श्री शिव नंदी गोशाला की संचालन समिति के अध्यक्ष पद पर अनिल धानुका सर्वसम्मति से दुबारा अध्यक्ष चुने गये। अध्यक्षीय कार्यकाल 2 वर्ष का होता है।

गणमान्य ने पिछले दो वर्ष के कार्यकाल को उत्तम मानते हुए वर्तमान कार्यकारिणी को यथावत रखने का प्रस्ताव। अनिल धानुका और नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा ने अपने विचार रखे।

सचिव नरेंद्र चाहर, कोषाध्यक्ष मनोज सोमानी, जनसंपर्क अधिकारी कृष्ण छींपा ने पिछले दो वर्ष के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।

आमसभा में दानदाताओं व सहयोगियों का सम्मान किया गया। पूर्व विधायक गंगाजल मील पूर्व विधायक अशोक नागपाल इस कार्यक्रम में मंचासीन रहे।०0०

*****





यह ब्लॉग खोजें