रविवार, 26 मई 2024

अपना सूरतगढ़:स्वच्छता अभियान का गर्व.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

अपना शहर सूरतगढ़ अपनी नगरपालिका। अपने नेता।अपने ही पार्षद। अपना पालिका प्रशासन। स्वच्छता अभियान को निरीक्षण करने की ईओ को फुर्सत नहीं। ईओ निरीक्षण करना नहीं चाहती और सत्ताधारी भाजपा के नेता कार्रवाई करना नहीं चाहते। उनको शहर देखने का कहते रहें। बीसियों बार शिकायत समाचार छपने के बावजूद भाजपा और संघ को गुरूजी के नाम के केशव उद्यान को देखने संभालने का टाईम नहीं। आपने लिख दिया इसलिए नहीं संभालते...नहीं संभालते। इतने चित्र। ये कुछ भी नहीं शहर गंदगी से भरा सड़ांध मारता रहेगा। हजारों चित्र खींच लो। राजनैतिक दल,नेता और पार्षद इस विषय पर बोलना लिखना शिकायत करना नहीं चाहते। ईओ पर एक्शन सरकार ही ले सकती है। बस! इंतजार करते रहें गंदगी और प्रशासन की  सफाई का। लेख पूर्ण करते करते ध्यान दिला देते हैं कि विधायक डुंगरराम गेदर हैं,कांंग्रेसी हैं और प्रदेश में सरकार इनकी नहीं भाजपा की है भारत स्वच्छता मिशन है जो मोदी जी का है। नगरपालिका प्रशासन इसे समझ नहीं पाया जो समझाना होगा।



































********



यह ब्लॉग खोजें