सोमवार, 30 अक्तूबर 2023

सूरतगढ़:भाजपा मूलओबीसी के श्रीभगवान सेवटा कांंग्रेस को हरा सकेंगे

 



* करणीदानसिंह राजपूत *


राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सूरतगढ़ की पॉपुलर सीट पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से संघ से जुड़े मूल ओबीसी के सक्रिय कार्यकर्ता  श्रीभगवान सेवटा की टिकट दावेदारी शिखर पर प्रभावी है जिसके कारण सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी और अन्य पार्टियों खासकर कांंग्रेस में हलचल मची है।  कांंग्रेस ने मूल ओबीसी के डूंगरराम गेदर को उम्मीदवार बनाया है जिसे मूल ओबीसी के श्रीभगवान सेवटा ही पछाड़ कर तीसरी बार भाजपा की जीत पक्की कर सकते हैं।

* श्री भगवान सेवटा मूल रूप से सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बीरमाणा गांव के निवासी हैं और वर्तमान में सूरतगढ़ की किशनपुरा आबादी में बसे हुए हैं। 

👍 10 नवंबर 1982 को जन्मे सेवटा स्नातक तक शिक्षित हैं और छात्र जीवन में भी बहुत सक्रिय रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में और जनता में अच्छी जानकारी और जुड़ाव रखने के कारण लोग नजदीकी से जानते हैं। 


श्री भगवान सेवटा का 26 वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक रूप में सक्रिय रहना बड़ी उपलब्धि है। इन्हें जो कार्य सौंपा जाता रहा है उन्हें हर समय पूरा करते रहे। सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में गांव गांव में और सूरतगढ के शहर के वार्डों में फैले संघ के स्वयंसेवकों से अच्छा खास जुड़ाव है। 

*भारतीय जनता पार्टी में सामाजिक शैक्षिक संगठनात्मक जुड़ाव जानकारियों का 25 वर्षों से अच्छा अनुभव रखते हैं।श्री भगवान सेवटा सन् 2016 से जिला कार्य समिति भाजपा के सदस्य हैं। 


** सेवटा का दावा है कि यह एक अच्छे राजनेता और जनता के हितैषी काम करने वाले व्यक्ति के रूप में भाजपा को और अधिक विकसित करने के लिए आगे भी काम करते रहेंगे। अगर उन्हें सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से मूल ओबीसी कार्यकर्ता के रूप में टिकट दिया जाता है तो निश्चित रूप से यह सीट भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार लगातार अधिक वोटों से बड़ी जीत निश्चित होगी।


* सेवटा की जीवनी में भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करने की और  राजस्थान से बाहर भी काम करने की अनेक उपलब्धियां है। हरियाणा पंचायत चुनाव 2011 में ऐलनाबाद में चौटाला पंचायत में प्रभारी के रूप में कार्य करने और भाजपा को मजबूत करने में आगे रहे।    राजस्थान विधानसभा चुनाव 2013 में कांग्रेस

कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का विशेष प्रयास श्रीगंगानगर जिला और जयपुर के झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के निर्देश के अनुसार किया।  इन दोनों स्थानों पर पार्टी को मजबूती मिली। फतेहपुर सिकरी विधानसभा के प्रभारी के रूप में विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में प्रचार प्रसार करते हुए भाजपा उम्मीदवार को विजयश्री दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

सेवटा कांग्रेस की  रीति नीति और सूरतगढ़ क्षेत्र में कांंग्रेस के नेताओं द्वारा आम लोगों गरीबों से किए गये व्यवहार से बहुत खफा है। सेवटा का आरोप है कि सूरतगढ़ शहर और नगरपालिका में भी लोगों से अच्छा व्यवहार नहीं हुआ तथा लोगों के काम नहीं हुए। यही हाल पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में हुआ। लोगों को गांवों में और शहर में शुद्ध पानी भी नहीं मिला। कांंग्रेस नेताओं ने जनता की आवाज को नहीं सुना।


👍 उनका दावा है कि वह राष्ट्र को समर्पित संघ के शिविर में स्वयं और 10 अन्य बाल सेवकों को लेकर गए थे। सन 2001 में उनके विरुद्ध कार्यवाही हुई। स्कूल से 11 बालकों का निष्कासन हुआ और उस पर सक्रिय विरोध किया तब संबंधित प्रधानाचार्य को क्षमा मांगनी पड़ी थी। 


* कॉलेज शिक्षा के समय भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को सक्रिय करने में विशेष योगदान दिया जिसमें सूरतगढ़ के राजकीय महाविद्यालय में किया हुआ कार्य भी प्रमुख रहा है।  

* सेवटा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया था।  


* श्री भगवान सेवटा वर्तमान में अखिल भारतीय प्रजापति ्( कुंभकार) संघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पद पर कार्यरत है जिसके तहत श्री गंगानगर की लगभग सभी विधानसभाओं में हजारों कार्यकर्ताओं को आजीवन सदस्य बनाया गया है और भारतीय जनता पार्टी से विशेष रूप से जोड़ा गया है। 


सेवता को कुम्हार समाज का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मूल ओबीसी का समर्थन प्राप्त है। 


* सेवटा कहते हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी के अनुशासित सिपाही है और भारतीय जनता पार्टी के राज्य और राष्ट्रीय स्तर के द्वारा सौंपे गए कार्यों में आगे रहे हैं तथा बढचढ कर हिस्सा लिया है। पार्टी के प्रति विश्वास और उत्साह है।

👍 उनका दावा है कि सूरतगढ़ से उनको प्रत्याशी बनाया जाता है तो भाजपा बहुत अधिक मतों से जीत सकती है। भारतीय जनता पार्टी सूरतगढ़ से 2003, 2013, 2018 में जीती हुई है और अब 2023 में भारी बहुमत से जीतेगी। 

* श्रीभगवान सेवटा का मोबाइल नंबर + 9414951384,8005972684 है।

 जहां उचित समय पर संपर्क भी किया जा सकता है।

30 अक्टूबर 2023

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार,

( राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत)

सूरतगढ ( राजस्थान )

94143 81356.

*******



यह ब्लॉग खोजें