बुधवार, 11 अक्तूबर 2023

सूरतगढ स्थापना 14 अक्टूबर.समारोह 12 से शुरू होंगे.

 



* करणीदानसिंह राजपूत *


 💐सूरतगढ़ धरोहर संरक्षण समिति की अध्यक्ष एडवोकेट पूनम शर्मा एवं सचिव भागीरथ कड़वासरा व सभी सदस्यों द्वारा  इस बार सन् 2023 में  सूरतगढ़ की स्थापना दिवस कार्यक्रम को तीन दिवसीय रूप में मनाने की घोषणा की है।




 *  प्रथम दिन 12 अक्टूबर के दिन सुबह श्री रघुनाथ जी के मंदिर में सुंदरकांड से आयोजन से शुरुआत होगी। दिन भर में बालिकाओं द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता एवं शाम को पुरुषों के द्वारा पारंपरिक परिधान पहन कर प्रतियोगिता में भाग लिया जाएगा। जिसमें श्रीमान सूरतगढ़ जो सबसे  प्रभावी वेशभूषा वाला प्रतिभागी होगा उसे यह सम्मान मिलेगा।








* दूसरे दिन  13 तारीख को जो कार्यक्रम होगा उसमें प्रातः वृक्षारोपण रंगोली बनाओ प्रतियोगिता और शाम के समय महिलाओं की पारंपरिक परिधान की एक प्रतियोगिता रखी जाएगी।

 तीसरे दिन 14 अक्टूबर को सूरतगढ़ का स्थापना दिवस है, उस दिन मनन संगीत केंद्र द्वारा अत्यंत ही सुंदर-सुंदर प्रस्तुति एवं देशभक्ति गीत एवं कवि संगोष्ठी का आयोजन का  कार्यक्रम रखा गया है। 

 कार्यक्रम मे आने के लिए समस्त सूरतगढ़ जनता और अनेकों आसपास के क्षेत्र के लोगो को  आमंत्रित किया गया है। सूरतगढ़ के स्थापना दिवस समारोह को ऐतिहासिक मनाने में प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग रहेगा।


* करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार, 

सूरतगढ

 94143 81356.

****











यह ब्लॉग खोजें