बुधवार, 11 अक्तूबर 2023

श्रीगंगानगर और जयदीप बिहाणी.

 



* करणीदानसिंह राजपूत *


श्रीगंगानगर की धरती पर नये विकास के लिए कमल स्वरूप में ढालने के लिए जयदीप बिहाणी सफल रहेंगे। यह विश्वास बड़ा है। जयदीप का व्यक्तित्व परखा हुआ जनप्रिय है। भारतीय जनता पार्टी ने इनका चयन जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए किया है।



भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष स.शरणपालसिंह मान के सानिध्य में पार्टी के जिला कार्यालय में जयदीप बिहाणी का स्वागत किये जाने के कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत है।


भाजपा मेरा परिवार है, कमल का फूल मेरा मुकुट: जयदीप बिहाणी


--भाजपा कार्यालय में श्रीगंगानगर विधानसभा प्रत्याशी जयदीप बिहाणी का स्वागत कार्यक्रम--


श्रीगंगानगर, 10 अक्टूबर। 


वंदे मातरम, जय श्री राम’ के उद्घोष से भाजपा प्रत्याशी जयदीप बिहाणी ने कहा कि मेहनत तो सभी करते हैं, लेकिन सफलता केवल एक को मिलती है। मेरे भाग्य और श्रीगंगानगर की जनता ने मेरा साथ दिया और भाजपा ने मुझ पर भरोसा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो एक क्रमबद्ध तरीके से चलती है। मैं भाजपा परिवार का सदस्य हूं और कमल का फूल हमारे सिर का मुकुट है। 


श्री जयदीप बिहाणी ने कहा कि समाज वो आवरण है जिसके भीतर हम रहते हैं। परिजनों का बिखराव हो सकता है, लेकिन समाज का नहीं। मैं भाजपा का सदस्य हूं और यह मेरा परिवार है। मैंने जिसे भी अपना माना है, उनका कभी साथ नहीं छोड़ा है। भले ही पार्टी ने मुझे अग्रणी पंक्ति में स्थान दिया है, लेकिन मैं हमेशा पार्टी का कार्यकर्ता  ही रहूंगा। 

* मैं आप सभी से वायदा करता हूं कि अपनों के हितों के लिये मैं हमेशा सीना तान कर खड़ा रहूंगा और जब भी पार्टी को मेरी जरूरत पड़ेगी, मैं पार्टी की सेवा के लिये हमेशा तैयार रहूंगा। बिहाणी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हम सभी मिलकर श्रीगंगानगर की छह सीटों सहित हनुमानगढ़ की पांच सीटों पर भी कमल का फूल खिलाएंगे और नया इतिहास रचेंगे। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी आश्वस्त है तो किसी को सोचने की जरूरत नहीं है कि हम एकजुट नहीं हैं। अब विरोधी पार्टी को सोचना पड़ेगा कि वह अंगद के पांव रूपी भाजपा को कैसे हिलाये? 


---भाजपा अनुशासित, संस्कारी और कार्यकर्ताओं की पार्टी : शरणपाल सिंह---


भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह ने कहा कि जिस तरह से भाजपा सबसे पहले प्रत्याशी घोषित कर अन्य पार्टियों से अग्रणी रही है, उसी प्रकार हमें विधानसभा चुनावों में भी पार्टी को नंबर वन बनाना है। भाजपा अनुशासित, संस्कारी और कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हमारा उम्मीदवार कमल का फूल है और हम एक मिशन के लिये काम कर रहे हैं। हमारा मिशन राष्ट्र का निर्माण करना है। इसके लिये हम दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। हमें पांच सालों की मेहनत को गंवाना नहीं है और अपने विरोधी को कमजोर नहीं समझते हुए दिन-रात मेहनत करनी है। यह चुनाव एक युद्ध है और प्रत्येक कार्यकर्ता सैनिक। इसलिये प्रत्येक कार्यकर्ता को सब कुछ भूलकर इस युद्ध में कमल के फूल को विजयश्री दिलानी है। चुनाव में विजय का मंत्र देते हुए शरणपाल सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान, कार्यकर्ताओं का सम्मान और विधानसभा क्षेत्र के विकास से पार्टी को स्थायित्व मिलेगा और हमें हर हालत में इस मिशन को पूरा करना है। 


* पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम मौर्य ने कहा कि बिहाणी परिवार संस्कारी,

 समाजसेवी और लोगों को साथ लेकर चलने वाला परिवार है। शहर के प्रत्येक सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में जयदीप बिहाणी का सहयोग रहता है। मौर्य ने कहा कि कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। सिर्फ भाजपा ही ऐसी  पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं को भरपूर मान और सम्मान मिलता है। उन्होंने आह्वान किया कि समस्त कार्यकर्ता 23 नवंबर तक अपना उत्साह कायम रखें। हम पार्टी उम्मीदवार जयदीप बिहाणी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दिन-रात मेहनत करेंगे और उन्हें विजय श्री दिलवाकर कमल का फूल खिलाएंगे। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चेष्टा सरदाना ने कहा कि महिला मोर्चा अपनी पूरी क्षमता के साथ कमल का फूल को विजयश्री दिलाने के लिये तैयार है। अब वह दिन दूर नहीं है जब श्रीगंगानगर ही पूरे प्रदेश में भाजपा सुशासन आने वाला है। 

*  जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़ ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के फलस्वरूप आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। 

भारतीय जनता पार्टी की ओर से पार्टी कार्यालय में मंगलवार को गंगानगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी जयदीप बिहाणी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

 समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष स.शरणपाल सिंह मान  सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पटका पहनाकर जयदीप बिहाणी का स्वागत किया।  


कार्यक्रम में कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह, उपाध्यक्ष महेंद्र मंडा, पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम मौर्य, विधानसभा जिला संयोजक हनुमान गोयल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जूगल डूमरा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमजान अली चोपदार, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर गौड़, मनीष प्रजापत व बलविंद्र मग्गो, जिला उपाध्यक्ष रतन गणेशढिय़ा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सतपाल कासनिया, सह संयोजक प्रताप सिंह शेखावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला प्रवक्ता पवन शर्मा व आशुतोष गुप्ता, ओबीसी आईटी जिला संयोजक अरविंद स्वामी, जिला महामंत्री नरेंद्र साहू,  जिला मंत्री देव ढुंढाणा, किसान मोर्चा सूरतगढ़ के अध्यक्ष विष्णु तरड़, जिला कार्यालय मंत्री शिवप्रकाश तेहरपुरिया, एससी मोर्चा जिला प्रभारी ओमी नायक, युवा मोर्चा अध्यक्ष (पूर्व) महेश जोशी,  उपाध्यक्ष (पश्चिम) संतोष गुप्ता,  किसान मोर्चा जिला महामंत्री जगदीश कासनिया, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भारती शर्मा, जिला मंत्री नीलम वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी रंजनाश्री, अरोड़वंश समाज के पूर्व अध्यक्ष रमेश मक्कड़, एससी मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, पूर्व जिला मंत्री पवन बंटी मौर्य, हरविंद्र पांडे, प्रियंक भाटी सहित भाजपा पार्षदों व पंचायत समिति डायरेक्टरों ने भाजपा प्रत्याशी जयदीप बिहाणी को पटका पहनाकर स्वागत किया। ०0०

11 अक्टूबर 2023.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार,

( पत्रकारिता का 59 वर्ष का अनुभव)

( राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत)

सूरतगढ ( राजस्थान)

94143 81356

****























यह ब्लॉग खोजें