मंगलवार, 11 जुलाई 2023

पूजा छाबड़ा और रामलुभाया जिला बनाओ समिति की 13 को एक वार्ता होगी

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 11 जुलाई 2023.

सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान में जुटी हुई पूजा भारती छाबड़ा को वार्ता का प्रशासनिक निमंत्रण नए जिले बनाने वाली राम लुभाया समिति से मिला है। यह वार्ता 13 जुलाई को 10:00 से 11:00 के बीच में होगी।

सूरतगढ़ के तथ्यों और संभावित क्षेत्र पर एक बार फिर बातचीत होगी।यह महत्वपूर्ण वार्ता होगी।पूजा छाबड़ा और प्रतिनिधि इस वार्ता में भाग लेंगे। 

पूजा छाबड़ा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच मुख्यमंत्री आवास पर 7 जुलाई को वार्ता हुई थी। उस समय मुख्यमंत्री गहलोत ने तथ्य क्षेत्र आदि के लिए श्री रामलुभाया से एक वार्ता करवाने का कहा था। गहलोत ने यह भरोसा दिया था कि नये जिले बनते है तो सूरतगढ़ पहले नं पर होगा।

 ०0०







यह ब्लॉग खोजें