शुक्रवार, 30 जून 2023

टिकटार्थियों का सर्वे बिना विवाद: अपनी लिखी अपने किए कार्यों की डायरी:पढें और पढाएं.

 


* करणीदानसिंह राजपूत *


* आप की डायरी आपने ही लिखी।अब पढ़ने में शर्म कैसी? साढे 4 साल में जो काम किए वह आपने खुद ने ही अपनी डायरी में लिखे खुद को ही पढ़नी है। सन् 2018 के चुनाव में जीते या हारे,सत्ता में रहे या बाहर रहे। चाहे चुनाव नहीं लड़ा लेकिन अब 2023 का चुनाव लड़ने की दावेदारी कर रहे हैं। राजनीति करते रहे तो जनता के काम भी कराए होंगे। दूसरों से रिपोर्ट क्यों लिखाई जाए या आशा की जाए। अपनी खुद की रिपोर्ट है पढें और छपवा कर बंटवा भी दें। कोई तोड़ मरोड़ नहीं कर सके। सर्वे कं की रिपोर्ट पर विवाद मगर अपनी डायरी पर तो कोई विवाद नहीं।

👍 जन समस्याओं के कामों को कराने में सदा हाजिर रहे होंगे। साधारण से कार्य निश्चित रूप से  आपकी डायरी भरी होगी।


1* शहर गांव की  सफाई व्यवस्था। गंदगी कचरे पर कब क्या किया? नगरपालिका ग्राम पंचायत को तो लिखा होगा। प्रतिलिपि होगी रिकॉर्ड में।

सफाई हुई या नहीं हुई? कचरे के ढेर नालियां जाम हैं या साफ?

2* सड़कों पर आठ दस फुट के अतिक्रमण रुकवाए होंगे ताकि आम लोग आराम से चल सकें। सब्जी मंडी में महिलाएं लड़कियां वृद्ध बिना टकराए खरीदारी कर सकें। 


3* टूटी सड़कें लगती ठोकरों पर किया काम।

4* स्ट्रीट लाइट पर काम।

5* सीवरेज जहां है वहां का काम।

6* पट्टे बनवाने कितने लोगों असहाय विधवाओं वृद्धों के साथ गये। उनके काम करवाए।

7* नगरपालिका पंचायत में किसी का काम करवाया हो। परिवार कार्ड बनवाने या वृद्धावस्था पेंशन आदि का काम।

8* पेय जल वितरण पर सही रूप में पानी मिला होगा।

9*सार्वजनिक महापुरुषों के नाम पार्कों पर हरियाली होने गंदगी गंदा पानी पर काम। पार्क दर्शनीय घूमने टहलने वाले बनवाऐ होंगे।

10* पार्कों पर किसी का अतिक्रमण नहीं होने दिया होगा। अतिक्रमण हटवाए होंगे।

11* चिकित्सालयों में सब ठीक ठाक रहे। किया होगा दिन रात काम।

12* संभाला होगा आयुर्वेदिक होम्योपैथिक चिकित्सालय।

13*नशे पर और नशे से होने वाली मौतों पर तो काम जरूर किया होगा। छात्रों में बढ रहे नशे को रोकने के लिए पीजी हास्टलों पर पुलिस कार्य पर  नजर रखी होगी।

14* अतिक्रमण और कालोनियों के फर्जी वाड़े पर काम । बोले होंगे। प्रशासन को लिखा भी होगा। गरीबों के टूटते घरों पर बोले या चुपचाप देखते रहे। 

15* तालाबों के अतिक्रमण पर आपका काम।

16* बिजली कट और टेक्नीशियन फील्ड स्टाफ दफ्तर में बाबु या कम्प्यूटर पर। चुप रहे या काम किया।

17* निजी शिक्षण संस्थाओं में फीस आदि पर कभी बोले।

18* शहर में घूमते निराश्रित पशु और गौवंश पर क्या किया?

19* बसों बस अड्डों,ग्रामीण बसों पर सुविधा के लिए कुछ बोले।

20* फसलों की सरकारी खरीद की समस्याओं पर क्या किया? फसलों पर मौसमी आपदाओं में किसानों के साथ या चुप्पी।

21* सिंचाई व्यवस्था पर काम।

22* विभागों में जनता के काम करवाए?

23* रेल किराए,वरिष्ठ नागरिकों की रियायती यात्रा शुरू कराने पर आपकी स्थिति।

24*रसोई गैस की कीमत पर आंदोलन संघर्ष।

25*अशुद्ध खाद्य सामग्री रुकवाने पर कार्य।

26* शिक्षकों को गैर शिक्षण कार्य से पढाई प्रभावित होने बाबत सरकार को लिखा। शिक्षकों के साथ खड़े हुए।

27* सार्वजनिक टायलेट महिला टायलेट पर कितना काम करवाया।

28* भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए कभी किसी को रंगे हाथों पकड़वाने में पुलिस, एसीबी की मदद या उनको शिकायत की।

29* निर्माण कार्यों पर नजर रखी या गलत होने दिया।

30* और कोई कार्य किए हों। समाजसेवा के।

👍 समझ लें कि यह परीक्षा का परचा है। 25 प्रश्न के उत्तर जरूरी। हर प्रश्न के 4 अंक। यदि 75 से अधिक तो टिकट दावेदारी के हकदार। 

* स्वयं की लिखी डायरी पढें अपने मित्रों समर्थकों को पढाएं। छपवा कर बंटवाएं। यह है सर्वे सही और कोई विवाद नहीं। 

* काम ही नहीं किया होगा तो डायरी के पन्ने कोरा कागज होंगे। सर्वे कंपनियां जनता से पूछेंगी। वहां आपका काम बोलेगा नाम बोलेगा। 

काम नहीं किया तो आप और आपके समर्थक सर्वे रिपोर्ट्स को झूठी बताते रहें। लेकिन सच्च तो आपकी डायरी है जो आपने स्वयं ने ही लिखी जो झूठी नहीं हो सकती।०0०

30 जून 2023.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार,

(राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत)

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356.

*****

प्रकाशन की अनुमति।
******








यह ब्लॉग खोजें