गुरुवार, 23 मार्च 2023

24 मार्च को सूरतगढ़ में राष्ट्रीय उच्च मार्ग अनिश्चितकाल का जाम शुरू होगा.

 



  * करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 23 मार्च 2023.

सूरतगढ़ को जिला बनाओ अभियान समिति की ओर से 24 मार्च को राष्ट्रीय उच्च मार्ग नंबर 62 पर पड़ाव लगाकर अनिश्चित काल के लिए जाम किया जाएगा। यह पड़ाव इंदिरा सर्कल पर 24 मार्च को सुबह 11:00 बजे शुरू होगा जिसमें लगभग सभी राजनैतिक दल शामिल हैं। 

* सूरतगढ़ में इसका जोरो से प्रचार शुरू है बाजार में और मोहल्लों में लाउडस्पीकर से इसकी घोषणा हो रही है।इस जाम की घोषणा सूरतगढ जिला बनाओ समिति की ओर से बैठक करके की गई है। समिति के अध्यक्ष एडवोकेट विष्णु शर्मा ने आज महाराणा प्रताप चौक पर 

इसकी सार्वजनिक घोषणा की और सभी को सहयोग की अपील भी की।

* सूरतगढ़ में जिला बनाओ अभियान चल रहा है*


👍  शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा छाबड़ा ने महाराणा प्रताप चौक पर 21 मार्च से आमरण अनशन शुरू कर रखा है। पूजा छाबड़ा के अनशन का आज 23 मार्च को तीसरा दिन है।

पूजा छाबड़ा को आशीर्वाद शुभकामनाएं देने के लिए महिलाओं के जत्थे पहुंच रहे हैं। मालाएं गुलदस्ते भेंट हो रहे हैं तथा नारे लगते रहे हैं।

शहीद पूर्व विधायक गुरुशरण छाबड़ा की पुत्र वधु हैं पूजा छाबड़ा। विभिन्न संगठनों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है।







**  23 मार्च को एक और व्यक्ति उमेश मुद्गल को भी आमरण अनशन पर बिठाया गया है आमरण अनशन पर बैठाया गया है। सैंकड़ों लोगों ने उमेश को माल्यार्पण किया। 

*** पूजा छाबड़ा और उमेश मुद्गल ने जनता को संबोधित भी किया।

**** कांग्रेस नेता हनुमान मील ने भी आमरण आनशन स्थल पर पहुंच कर घोषणा की है। 24 मार्च को कांग्रेस के सभी पार्षदों और जो पार्षद चुनाव में जीत नहीं पाए,उन सभी की बैठक होगी और उसके बाद सभी आमरण अनशन स्थल पर पहुंचेंगे।  

** नरेन्द्र घिंटाला ने प्रधान हजारीराम मील  सभी डायरेकट्रों,सरपंचों से भी सहयोग की अपील की। 

** विधायक रामप्रताप कासनिया भी अनशनकारियों के बीच पहुंचे और भाषण दिया। वे शुरू से ही सूरतगढ जिला बनाओ के समर्थक रहे हैं और विधानसभा में भी बार बार बोले हैं।

आमरण अनशन स्थल पर लोगों का आना जाना जारी है और भीड़ है।

* एक विडिओ मेरे नाम करणीदानसिंह राजपूत के फेसबुक पर है।

०0०






यह ब्लॉग खोजें