बुधवार, 21 दिसंबर 2022

💐 परलोक जाने के ईच्छुक लोगों को मैं पुष्प भेंट करता हूं।

 



💐 परलोक जाने के ईच्छुक

लोगों को मैं पुष्प 

 भेंट करता हूं।


* सभी को मालुम है

सभी जानकार हैं

सदा पढते हैं

कोहरे के समाचार

देखते हैं वाहनों के फोटो भी

मगर नहीं मानते कहना।


मौत को पुकारते कोहरे में

प्रियजनों को छोड़

क्यों निकलते हैं सड़कों पर


तेज गति वाहनों की

मौत से करते हैं मुकाबला।

जीत जाती है मौत।


मैं कब से कितने वर्षों से

समझा रहा हूं।

मेरी बात क्यों मानो!

जब अपनों की ही नहीं मानते।


इसलिए मैं शुभ चाहता हूं

और पुष्प भेंट करता हूं।

तुम्हारी यात्रा में परमशक्ति का

आशीर्वाद रहे।*


21 दिसंबर 2022.

सूरतगढ़. सुबह 8 बजे.


करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार,

सूरतगढ़ ( राजस्थान)

94143 81356.

०००००००

यह ब्लॉग खोजें