मंगलवार, 20 दिसंबर 2022

सूरतगढ़ में विवेकानंद संदेश यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत: राजनैतिक लोग शामिल हुए।

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 20 दिसम्बर 2022.

राजस्थान के कन्याकुमारी से चलकर विवेकानंद संदेश यात्रा आज सूरतगढ़ पहुंची।  विवेकानंद रथयात्रा अग्रसेन भवन से चलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुरानी धान मंडी में पहुंची। रथयात्रा में शहर में जगह जगह पर  समाज के सभी वर्ग के लोगों द्वारा  पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया  विवेकानंद यात्रा में लगभग 100 युवा स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में और इतनी ही मातृशक्ति भगवा साफा पहन कर विवेकानंद संदेश यात्रा मैं साथ साथ चल रहे थी। 








* सबसे आगे बुलेट गाड़ी पर एडवोकेट पूनम शर्मा एवं निशा दुआ तिरंगा झंडा लेकर स्वामी विवेकानंद जी की 15 फुट लंबी प्रतिमा के साथ साथ चल रही थी।

*  पुरानी धान मंडी में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें संदेश यात्रा के साथ आये दल ने एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। लघु नाटिका के माध्यम से यह समझाया गया कि स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो पर चलकर किस तरह से आतंकवाद भ्रष्टाचार और आलस्य को ईमानदारी और आध्यात्मिकता से संगठित होकर खत्म किया जा सकता है।

*राजस्थान संदेश यात्रा के संयोजक अशोक खंडेलवाल एवम शिक्षाविद प्रवीण भाटिया द्वारा कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।


* कार्यक्रम में भारत विकास परिषद प्रांतीय अध्यक्ष मोटाराम चाचाण संरक्षक डॉक्टर के एल बंसल प्रवीण भाटिया घनश्याम जी शर्मा रमेश असवानी सुरजा राम कारग्वाल अशोक मखीजा शिव शंकर सोमानी सचिन जेटली मुकेश सोनी पवन खुराना सौरव आहूजा देवेंद्र शर्मा सुनील सिंघल प्रिंस वासुदेव विपुल गुप्ता नवीन खेमका नवीन गुप्ता राजेंद्र सारस्वत सुरेश कोठारी  के अलावा शहर के अनेको संगठनों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





*भाजपा और अन्य नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 विधायक रामप्रताप कासनिया पूर्व विधायक अशोक नागपाल, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादु,नरेंद्र घिंटाला, संदीप कासनिया,पूर्व पालिका अध्यक्ष आरती शर्मा,पूर्व पालिका अध्यक्ष काजल छाबड़ा भी मौजूद रहे। नशामुक्ति अभियान की अध्यक्ष पूजा छाबड़ा, राकेश बिश्नोई आदि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कुछ अग्रसेन भवन से ही साथ में चले तो कुछ सीधे पुरानी धानमंडी में पहुंचे।

* भारत विकास परिषद सूरतगढ़ द्वारा विवेकानंद संदेश यात्रा कार्यक्रम आयोजन किया गया।। स्वामी विवेकानंद आयोजन समिति के संयोजक घनश्याम शर्मा एवं रमेश आसवानी ने बताया कि

सूरतगढ़ शहर के लगभग 15 विद्यालयों में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर निबंध चित्रकला भाषण प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले सभी विद्यार्थियों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया परिषद अध्यक्ष अंकुर लड़ोईया द्वारा आए हुए सभी प्रबुद्ध जनों का आभार व्यक्त किया गया।०0०

******





यह ब्लॉग खोजें