शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022

विवेकानंद संदेश यात्रा:75 नौजवान विवेकानंद पहनावे में:75 नारियां बालिकाएं तिरंगा लिए होंगी.

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 16 दिसंबर 2022.


भारत विकास परिषद शाखा सूरतगढ़ के द्वारा आज को माहेश्वरी भवन में प्रेस वार्ता की गई जिसमें इस यात्रा के संयोजक  घनश्याम शर्मा ने बताया कि विवेकानंद केंद्र स्थापना की स्वर्ण जयंती के अवसर पर *संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार* के सौजन्य से विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी राजस्थान प्रांत के द्वारा आयोजित विवेकानंद संदेश यात्रा राजस्थान का आयोजन किया जा रहा है। 

यह आयोजन भारतवर्ष की 75 वी आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर किया जा रहा है। 50 दिवसीय विवेकानंद संदेश यात्रा का आरंभ 19 नवंबर 2022 को खेतड़ी से उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनकड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।  यह यात्रा सभी 33 जिलों में भ्रमण करेगी। 

* सूरतगढ़ में इस यात्रा का प्रवेश  20 दिसंबर 2022 को होगा। यात्रा दिन में 12:00 बजे अग्रसेन भवन पहुंचेगी।अग्रसेन भवन से 1 बजे रवाना होकर मुख्यबाजार से होती हुई पुरानी धानमंडी पहुंचेगी। इस यात्रा में स्वामी विवेकानंद के स्वरूप का रथ भी साथ में चलेगा।


💐स्वामी विवेकानंद का स्वरूप पहने 75 बच्चे नौजवान इस यात्रा में भाग लेंगे और 75 नारी शक्ति साफा पहने हाथों में तिरंगा थामे हुए नजर आएगी। शहर के गणमान्यन सभी समाज के प्रतिनिधि व संस्थाओं से आए हुए व्यक्ति भी इस यात्रा में सम्मिलित होगे। 

 भारत विकास परिषद के द्वारा इस यात्रा का पोस्टर का विमोचन किया गया। 

पत्रकार वार्ता मे शाखा संरक्षक डॉ के.एल. बंसल, अध्यक्ष अंकुर लड़ोईया,उपाध्यक्ष अशोक मखीजा, पवन खुराना ,सचिव शिवशंकर सोमानी उपस्थित रहे।०0०





यह ब्लॉग खोजें