सोमवार, 9 मई 2022

जवाब दो जेपी नड्डा, मंत्री,सांसद हिंदु तीर्थ पुष्कर राज को मेड़ता रेल से कब जोड़ोगे?

 


* करणीदानसिंह राजपूत *


हिंदुवादी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से सूरतगढ़ की धरती पर मेरा सीधा सवाल है कि ब्रह्मा के यज्ञ स्थल पुष्कर राज को मेड़ता सिटी से कब जोड़ोगे? भाजपा और संघ हिंदुत्व के लिए दिन रात हर पल प्रचार में रहते हैं तब यह तीर्थ उपेक्षित क्यों है? इसको रेल लाईन से मेड़ता से जोड़ने के लिए 350 करोड़ मामूली रकम का बजट क्यों नहीं है? 62 किमी की दूरी को रेल लाईन से नहीं जोड़ने के पीछे षड़यंत्र कोई षड़यंत्र है जिसके कारण यह रेल टुकड़ा शिकार हो रहा है। अजमेर को ख्वाजा की नगरी ही कहलाते रहने में कोई राज छिपा है? 

बीसियों सालों से यह मांग उठ रही है। करीब 10 साल पहले 330 करोड़ का अनुमान था लेकिन बजट नहीं। सन 2014-15 में जनता को आशा हुई लेकिन निराशा हाथ लगी। 

बीकानेर की तरफ से जाते हैं तो फुलेरा होकर जाना पड़ता है। जोधपुर से अजमेर का सीधा रेल मार्ग भी नहीं है। मेड़ता से पुष्कर जुड़ता है तो दूरी की रेलों के लिए सीधा और शार्ट कट भी मिलता है। रेलवे को जहां बड़ा लाभ होगा वहीं हिंदुओं को प्राचीन तीर्थ के दर्शन पूजन का अधिक अवसर मिलेगा।

* मेरा सवाल बहुत सीधा है कि यह मामूली सा बजट कब उपलब्ध होगा? क्या यह कार्य सन 2023 में हो जाएगा?

* यदि भारत सरकार के पास इतना बजट भी उपलब्ध नहीं है तो दानवीरों से आह्वान करे। अनेक मिल जाएंगे। लेकिन यह षडयंत्र है जिसके कारण यह कार्य नहीं किया जा रहा। जांच करवालें तथ्य और षडयंत्र उजागर हो जाएगा? क्या आप यह कार्य करवाना चाहते हैं?

** मां करणी का धाम देशनोक रेलवे स्टेशन भी उपेक्षित है। यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आते जाते हैं लेकिन स्टेशन पर पर्याप्त शैड नहीं है। गर्मी वर्षा और शीत में श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। 

सूरतगढ़ में हिंदुवादी भाजपा के भारत सरकार के मंत्री, सांसद 10 मई को एकत्रित होंगे। राजस्थान के भाजपा संगठन पदाधिकारी और विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री भी होंगे। इनसे भी मेरे यही सवाल हैं?०0०

दि. 9 मई 2022.

* करणीदानसिंह राजपूत.

पत्रकार,

( राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत)

सूरतगढ़ ( राजस्थान)

94143 81356.

*******







यह ब्लॉग खोजें