रविवार, 20 जनवरी 2019

गुरुभरोसा सेवा संस्थान में शारीरिक शोषण की शिकायत:पुलिस को सौंपी

* करणी दानसिंह राजपूत*  

 सूरतगढ़ के गुरु भरोसा सेवा संस्थान में जबरन बंदी बनाने,नशा देने,औरतों से दुराचार के समाचारों से हड़कंप मचा है। 

गुरु भरोसा सेवा संस्थान में महिलाओं से अत्याचार दुराचार होने के के समाचार आने के बाद एक पीड़ित युवती को यहां से छुड़ाया गया है। 

उसके पिता ने पुलिस उपाधीक्षक को 19 जनवरी 2019 को एक शिकायत लिखित में दी जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसकी पुत्री के साथ गुरु भरोसा सेवा संस्थान में अवैध रूप से बंदी रखा गया,शारीरिक मानसिक शोषण कर पीड़ित किया गया। विदित रहे कि  श्रीगंगानगर के जिला पुलिस अधीक्षक ने चैनलों पर समाचार आने के बाद में कहा था कि किसी की शिकायत आने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। 

पीड़ित पिता अपनी पुत्री को छुड़ाने के लिए चार-पांच दिन से सूरतगढ़ में संस्थान के  चक्कर लगा रहा था। कल 19 जनवरी को युवती के छुड़ाए जाने के बाद उन्होंने यह शिकायत की है,जिसमें सिकंदर सिंह,अध्यक्ष मनप्रीत कौर,जगदेव सिंह का नाम है।विधानसभा सत्र के चलते यह मामला उजागर हुआ है।


 शिकायत की प्रति यहां भी जा रही है नियमानुसार पीड़िता का नाम और पहचान नहीं दी जा सकती। इस युवती के बाल लंबे थे जिन्हें काट कर उसका चेहरा ही बदल दिया गया।

 ऐसी सूचना है कि एक और शिकायत भी शिकायत भी गुरु भरोसा सेवा संस्थान के खिलाफ पुलिस को दी गई है। इस संस्थान में गड़बड़ी होने का समाचार विभिन्न चैनलों पर प्रसारित हो रहा है। आरोप है कि भीतर में जबरन बंद किए महिला पुरुषों को नशीली गोलियां भी दी जाती रही।पहचान छिपाने के चक्कर में और पगलाए हुए लोग दिखाने के लिए संस्था में लाए हुए  महिला पुरुषों के बाल भी  काट दिए जाते थे जिससे यह लगे कि यह लोग पागल है। अब जांच से ही बहुत कुछ सामने आएगा।

किशनपुरा आबादी में जहां पालिका भूमि पर अतिक्रमण करके भवन बनाया गया है, वहीं के एक निवासी भरत भादू ने भी संचालकों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने की शिकायत पुलिस को दी है।



77777777777777777777777777777777777777777777777777777777777777777




यह ब्लॉग खोजें