शनिवार, 10 नवंबर 2018

बसपा झंडे तले आमजन के हक और अधिकारों की लडा़ई लड़ता रहूगां - डूंगरराम गेदर

सूरतगढ - 10 नवम्बर 2018,  बहुजन समाज पार्टी सूरतगढ के प्रत्याशी डूंगरराम गेदर ने वार्ड नंबर 4, 5, 6, 7, व 23, 24, 25, 26, 27 में  नुक्कड़ सभा में दीपावली की राम राम करते हुए कहा कि मैं पिछले 30 वर्षों से बसपा के नीले झंडे के नीचे तीन महा संकल्प, आजीवन शादी नहीं करूंगा,  मैं अपने लिये किसी प्रकार की कोई सम्पति नहीं रखूंगा, व मै अपना संम्पूर्ण जीवन समाज सेवा में लगाऊंगा, का प्रण लेकर राजनीति में आया हूं और सच्ची जन सेवा करते हुए गरीबों के हक और अधिकारों की लड़ाई कांग्रेस और भाजपा की सरकारों से लड़ता आया हू और  लड़ता रहूंगा। गेदर ने कहा कि वर्तमान में नेता अपने लाभ के लिए व चुनाव जीतने के लिए जिस प्रकार कपड़े बदलते हैं उसी प्रकार पार्टियां बदलते रहते हैं। रातों रात ऐसे लोगों का डंडा वही रहता है और झंडा बदल जाता है। लेकिन मैंने जनसेवा को ही सच्ची सेवा मानते हुए पिछले 30 वर्षों से बसपा के नीले झंडे के नीचे कार्य करता आया हूं। गेदर ने लोगों से कहा की सेवा करने की इच्छा है मन में, इसलिए एक बार सेवा का मौका दें। लोगों ने गेदर को भारी मतों से जिताने का आश्वासन देते हुए तन मन धन से सहयोग करने का वादा किया और माला पहनाकर जीतने का आशीर्वाद दिया। गेदर के साथ बसपा नगर अध्यक्ष पवन सोनी, राजेन्द्र बोगियां,रज्जाक खान ,महावीर टाक, पूर्व पार्षद बनवारी लाल नायक ,भूपेंद्र सेठ, साधु राम गवारिया, धन्नालाल मेघवाल, मदन मेघवाल, रामप्रताप जालप ,साहब राम नाथ ,प्रेम जावा,मकशुद शेख,हरबंस ढूंढेरिया रामकुमार बावरी,हंस राज शर्मा ,घनश्याम स्वामी,अजय घुसर मनोज चांगरा,मलकीत सिंह ,टेक सिंह,नेमीचंद, अमित कल्याणा, मनोज जाटव, एडवोकेेेट लोकेश गहरवाल, आदि ने सभा को संबोधित किया।







यह ब्लॉग खोजें