रविवार, 1 जुलाई 2018

राजस्थान में भाजपा की नई तस्वीर होगी:पुरानों को सक्रिय किया जाएगा



राजस्थान प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कार्यभार ग्रहण करते ही भाजपा कार्यप्रणाली में बदलाव के संकेत देकर कार्यकर्ताओं के मन को छू लिया है।


उन्होंने कार्यभार ग्रहण समारोह में ही कहा कि वे विचारधार के लिए काम करते हैं और विधारधारा के रूप में जनसंघ उनका आदर्श है। 

सैनी ने काम सम्भालने से पहले तबादलों को लेकर दो मंत्रियों की झड़प के बारे में   इशारों में कह दिया कि सरकार को कोसना बंद करना होगा क्योंकि कोई भी व्यक्ति पूर्ण सिद्ध नहीं होता।

भाजपा आलाकमान ने 74 दिनों के उच्च राजनीतिक नाटक के बाद सैनी को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने शनिवार  30 जून को पदभार सम्भाला। दिल्ली से जयपुर पहुंचे तब एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। वे जुलूस के रूप में भाजपा मुख्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और यूपी के प्रभारी राज्यसभा सदस्य ओम माथुर सैनी के अगल बगल थे।

 सैनी ने जनसंघ और पुराने कार्यकर्ताओं का उल्लेख करके ये संकेत भी दिया कि पार्टी के शुरुआती दिनों से जुड़े लोगों को भी वापस सक्रिय किया जाएगा।

सैनी संघ के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं। जनसंघ से उनका नाता रहा है, लेकिन भाजपा की आज की राजनीति के उलट उनकी बातों के चुनावी साल में कई निहितार्थ हैं।

प्रदेश में अगले कुछ दिनों में भाजपा की तस्वीर साफ होगी और जो कुछ होगा वह चकित करने वाला होगा। चुनाव आते आते प्रत्याशियों के चयन और चुनाव अभियान के दौरान बहुत कुछ देखने को मिलेगा।


यह ब्लॉग खोजें